Indore टेस्ट मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में पहुंचे युवक, खिलाड़ियों के साथ ली सेल्फी, गिरफ्तार
इंदौर में दो क्रिकेट फैंस के ड्रेसिंग रुम में घूसने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया, जहां पुलिस ने दोनों फैंस को गिरफ्त में ले लिया।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट मैच संपन्न हुआ है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की है। वहीं टेस्ट मैच के दौरान एक मामला ऐसा सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया, जहां मैच के दौरान दो क्रिकेट फैंस के भारतीय खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम तक पहुंचने का घटनाक्रम सामने आया है। इतना ही नहीं, दोनों फैंस ने ना सिर्फ खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में घुसने की हिम्मत की, बल्कि क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी ले ली। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया, जहां पुलिस ने दोनों फैंस को गिरफ्त में ले लिया। वहीं पुलिस दोनों क्रिकेट फैंस से पूछताछ कर रही है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मेवाती मोहल्ले में रहने वाले कयूम और जावेद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, ड्रेसिंग रूम में जावेद घुसा था। उसने यह हरकत लगभग 4:30 बजे के आसपास की थी। पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर किचन के रास्ते युवक खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में दाखिल हुआ था। वहीं उसने क्रिकेटर्स के साथ सेल्फी भी ले ली थी, जिसे पुलिस ने फिलहाल डिलीट करवा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बम निरोधक दस्ते ने चेकिंग की है। साथ ही जांच पड़ताल भी की गई, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, उधर आरोपियों ने गलती से रास्ता भटक कर ड्रेसिंग रूम में जाने की बात कही है, हालांकि आरोपी ने यह भी माना कि उसने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को देखकर उनके साथ सेल्फी ली थी। बता दें कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 1 मार्च से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच शुरू हुआ था, जो 3 मार्च तक चला। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं अब बड़ा घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां दो युवकों ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी ले ली।
ये भी पढ़े- Video: सुपर कॉप रंजीत सिंह ने जीता टीम इंडिया का दिल, बस के सामने किया ट्रैफिक कंट्रोल डांस












Click it and Unblock the Notifications