Video: सुपर कॉप रंजीत सिंह ने जीता टीम इंडिया का दिल, बस के सामने किया ट्रैफिक कंट्रोल डांस
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुपर कॉप रंजीत का डांसिग स्टाइल देखने मिला, जहां उन्होंने टीम इंडिया की बस के सामने डांसिंग स्टाइल दिखाया.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की है। उधर, इन दिनों सोशल मीडिया पर इंदौर के ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह का डांस जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें इंदौर के ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह, टीम इंडिया की बस के सामने ठीक वैसा की डांसिंग स्टाइल करते नजर आ रहे हैं, जैसा वे अक्सर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए चौराहों पर करते नजर आते हैं। दरअसल, पिछले 2 दिनों से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की फरमाइश पर रंजीत सिंह ने उन्हें अपने चिर परिचित अंदाज में बस के सामने डांस कर, उनके चेहरे पर खुशी ला दी।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
बॉर्डर - गावस्कर ट्रॉफी के अंतर्गत भारत वर्सेस ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जिससे क्रिकेट फैंस में मायूसी छा गई। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी भी मायूस नजर आए, जिसके बाद इंदौर के डांसिंग कॉप के नाम से दुनिया में मशहूर ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने अपने डांसिंग कॉप के जरिए खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। वहीं अब सुपरकॉप रंजीत सिंह के द्वारा टीम इंडिया की बस के सामने किया गया ट्रैफिक कंट्रोल स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

सुपर कॉप रंजीत सिंह ने कही ये बात
ट्रैफिक जवान रंजीत सिंह ने बताया कि, कैप्टन रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की डिमांड पर उन्होंने ऐसा किया है। 2 दिन से कप्तान रोहित शर्मा डिमांड कर रहे थे कि उन्हें डांसिंग कॉप को देखना है, और रणजीत सिंह स्टेडियम के बाहर ही ड्यूटी पर मौजूद थे, जहां बस से ही भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने अपील की थी, तो उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा को निराश नहीं किया, और बस के सामने बिल्कुल वैसा की डांसिंग दिखाया जो वे अक्सर चौराहों पर दिखाते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं।

बेहद लोकप्रिय है रंजीत का डांस स्टाइल
इंदौर के सुपर कॉप रंजीत सिंह का डांस स्टाइल देश नहीं बल्कि दुनिया में पसंद किया जाता है, जहां वह अलग-अलग स्टाइल के जरिए चौराहों पर ट्रैफिक संभालने का काम करते हैं। इससे पहले रंजीत अलग-अलग टीवी धारावाहिक और स्टार्स के सामने अपने डांस स्टाइल को प्रदर्शित कर चुके हैं, तो वहीं अबकी बार उन्होंने इंदौर में टेस्ट मैच खेलने आई टीम इंडिया की बस के सामने डांस स्टाइल दिखाते हुए खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। बता दें कि इंदौर में हुए टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़े- Holi पर टेसू के फूल से वन विभाग ने बनाया गुलाल, इस तरह कर सकते हैं Online खरीदी












Click it and Unblock the Notifications