MP के किसानों को राहत, अब इल्ली से हुआ नुकसान भी प्राकृतिक आपदा में शामिल
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है, जहां बड़े प्रयासों के बाद इल्ली के प्रकोप को प्राकृतिक आपदा में शामिल किया गया।

Recommended Video

प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल अल्प प्रवास पर खरगोन पहुँचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से कहा कि, प्रदेश में 1 करोड़ 3 हजार किसान है। जिसमें 24 लाख 37 हजार किसान फसल का बीमा करवाते है। जबकि 48 लाख किसान 1 हेक्टेयर और 28 लाख किसान 2 हेक्टेयर भूमि वाले छोटे किसान है। जो बीमा नहीं करवा पाते है। यही वो किसान है जो घाटे में होते है। प्राकृतिक आपदा आने पर उनकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो जाती है। इन किसानों की चिंता शासन कर रही है। इसके साथ मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई अलग-अलग योजनाओं की जानकारी भी दी।
इल्ली से हुआ नुकसान प्राकृतिक आपदा में शामिल
प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें गौपालन को बढ़ावा देने के लिए गाय पालने पर प्रतिमाह 900 रुपये किसान को देने का निर्णय लिया है। पेस्टिसाइड्स का ज्यादा उपयोग करने से कई बीमारियां हमारे जीवन के लिए खतरा बनी हुई है। इसलिए प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना ही होगा। साथ ही वर्ष 2004 से पूर्व इल्ली के प्रकोप के कारण किसानों को आरबीसी 6/4 में नियम नहीं होने से नुकसान की भरपाई नहीं हो पाती थी। लेकिन बड़े प्रयासों के बाद इल्ली के प्रकोप को प्राकृतिक आपदा में शामिल किया गया। कृषि मंत्री श्री पटेल गत दिवस नंदगांव बगुद में अवनी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज फ़ॉर ड्रिप इरिगेशन का शुभारंभ करने पहुँचे थे।
कृषि मंत्री ने कही ये बात
उन्होंने कहा कि, वर्तमान मप्र शासन ने किसानों के हित में एक नहीं कई नियमों में बदलाव कराया। जैसे चना, सरसों और मसूर खरीदी का समय, निर्धारित खरीदी सीमा आदि। अब मई के स्थान पर मार्च में ही चना खरीदा जा रहा है। साथ ही 9.50 लाख मेट्रिक टन चना, 6 लाख मेट्रिक टन सरसों और 1.50 लाख मेट्रिक टन मसूर खरीदने के 8 अनुमति प्राप्त हुई है। कृषि मंत्री पटेल ने ड्रिप सिंचाई से किसानों के फायदे और शासन द्वारा कृषि और उद्यानिकी विभाग द्वारा दिये जाने वाले अनुदान के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे, पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, नपा अध्यक्ष छाया जोशी, राजेन्द्र राठौड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार व अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Indore में मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, कुछ इस तरह आयोजित हुआ कार्यक्रम












Click it and Unblock the Notifications