Indore में मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, कुछ इस तरह आयोजित हुआ कार्यक्रम
इंदौर जिले की लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चयनित लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

Recommended Video

इंदौर जिले में लाड़ली लक्ष्मी दिवस के अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का उमंग और उत्साह के साथ जगह-जगह आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में सभी 312 ग्राम पंचायतों, 9 नगर परिषदों, 4 जनपद पंचायत मुख्यालयों और जिला मुख्यालय पर वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जिले की लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चयनित लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद सांवेर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी तरह जिले का मुख्य कार्यक्रम रविंद्र नाट्य गृह में आयोजित किया गया।
इस तरह आयोजित हुआ कार्यक्रम
जिले में आयोजित कार्यक्रमों में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं का पूजन किया गया। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रमों में लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं ने उत्साह और उमंग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। जिले में इन कार्यक्रमों में भोपाल से प्रसारित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। सांवेर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा कि, मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की शुरूआत कर बालिकाओं के जन्म को वरदान बनाया है। समाज में अब बालिकाओं का जन्म होने पर खुशियां मनाई जाती है। समाज में बालिकाओं के प्रति मान-सम्मान की वृद्धि हुई है।
सांसद ने कही ये बात
इंदौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि, लाड़ली लक्ष्मी योजना देश की आदर्श योजना है। इसका अनुकरण अब दूसरे राज्य भी करने लगे हैं। लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन से बालिकाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत बनी है। उनका सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और उनकी अन्य जरूरतों की पूर्ति के लिए छात्रवृत्ति की व्यवस्था इस योजना में की गयी है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. सी.एल. पासी तथा संध्या व्यास, कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, BJP प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma ने बताया जीत का खास प्लान












Click it and Unblock the Notifications