Indore News: कूलर में उलझी कान की बाली, करंट लगते ही महिला ने दम तोड़ा
Indore News: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है, जहां घर में पोछा लगाते वक्त महिला के कान के बाली कूलर में अटक गई, जहां कान की बाली कूलर से निकलने के लिए जब महिला ने कूलर को हिलाया, तो महिला को करंट लग गया, जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
करंट का असर इतना जोरदार था कि, महिला बदहवास हो गई, जिसके बाद मौके पर जब परिजन पहुंचे तो परिजनों ने महिला को कूलर से दूर करने की कोशिश की, लेकिन महिला के परिजनों को करंट के झटके लगने लगे। वहीं इसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए परिजनों ने महिला को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब महिला घर में पोछा लगा रही थी, तभी पोछा लगाते वक्त महिला के कान की बाली कूलर में अटक गई, जिसके बाद जब महिला ने जैसे ही कान की बाली कूलर से हटाने की कोशिश की, वैसे ही महिला को करंट लग गया, जिसके बाद महिला अचेत हो गई। वहीं जब महिला के परिजनों को घटनाक्रम का पता चला तो महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर ट्रॉमा सेंटर आए, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर, इस घटनाक्रम के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक महिला के दो बच्चे हैं। महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद महिला मायके में रह रही है। महिला के एक भाई और एक बहन है। महिला के पिता किराने की दुकान चलाते हैं। शहर में इससे पहले भी कूलर से करंट लगने के अलग-अलग मामले सामने आ चुके हैं, जहां कई लोगों ने कूलर से करंट लगने के चलते दम तोड़ दिया है।
ये भी पढ़े- Khargone News: शादीशुदा महिला से था दोस्त का अफेयर, घर वालों को बताने पर दी दर्दनाक सजा












Click it and Unblock the Notifications