Khargone News: शादीशुदा महिला से था दोस्त का अफेयर, घर वालों को बताने पर दी दर्दनाक सजा
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से हत्या का मामला सामने आया है, जहां भीकनगांव थाना क्षेत्र में दोस्त ने ही अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, इस घटनाक्रम के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
मृतक और आरोपी दोनों अच्छे दोस्त थे, जहां आरोपी का मृतक की मुंह बोली शादीशुदा बहन के साथ अवैध संबंध थे। मृतक ने दोनों के अवैध संबंधों की जानकारी बहन के पति को दी थी, जिसके बाद षडयंत्र कर आरोपी ने मृतक को हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों ने 18 मई को मृतक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार मृतक की तलाश कर रही थी, जहां आखिरी बार मृतक के आरोपी के साथ दिखाई देने की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। वहीं आरोपी इतना शातिर था की, मृतक के परिजनों के साथ उसे ढूंढने का नाटक करता रहा, लेकिन पुलिस को शक होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने मृतक को जंगल में ले जाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया, जहां आरोपी ने मृतक को दूसरी गर्लफ्रेंड से मिलवाने का लालच दिया और जंगल में लेकर गया, जहां सिर में पत्थर मारकर आरोपी ने मृतक को मौत के घाट उतार दिया। वहीं इसके बाद आरोपी मृतक के परिवार जनों के साथ मृतक को ढूंढने का झूठा नाटक करने लगा। मृतक ने आरोपी और उसकी बहन के बीच संबंधों की जानकारी बहन के पति को दी थी, जिसके बाद से आरोपी नाराज था, जहां इसी के चलते उसने वारदार को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: बच्चे की गर्दन पर चाकू रख मां के साथ गलत काम किया, पति का दोस्त गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications