बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी करती थी टॉर्चर, परेशान पति ने उठाया गलत कदम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पत्नी ने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर पति को इतना टॉर्चर किया कि पति ने मौत को गले लगा लिया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर पति को इतना टॉर्चर किया कि पति ने मौत को गले लगा लिया। पत्नी उसकी दोस्त और प्रेमी की इस करतूत का पता तब चला जब मृतक के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट सामने आया, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी उसके प्रेमी और दोस्त पर घर में तांत्रिक क्रिया करने और स्लो पॉयजन देने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं पति ने पत्नी उसके प्रेमी और दोस्त पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उधर, पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की है, जहां फिलहाल मृतक की पत्नी और प्रेमी फरार बताए जा रहे हैं।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
कुछ दिनों पहले शहर के लसूड़िया इलाके में निजी कंपनी में काम करने वाले जनरल मैनेजर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतक के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें मृतक ने जो खुलासे किए उसे सुन परिजन भी हैरान रह गए। मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी उसके प्रेमी और दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें मृतक ने पत्नी प्रेमी और दोस्त के द्वारा घर में तांत्रिक क्रिया करने, साथ ही धीमा जहर देने की बात लिखी है।

प्रेमी को गिफ्ट की कार
जानकारी के मुताबिक मृतक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद से मृतक अपनी पत्नी पर नजर रखने लगा। साथ ही उसे इस बात की जानकारी भी लगी की उसकी पत्नी अपने प्रेमी से अक्सर मिलती रहती है। मृतक की पत्नी अपने प्रेमी को अपना भाई बताती थी, और उसे महंगे महंगे गिफ्ट भी देती रहती थी। बताया जाता है कि, हाल ही में मृतक की पत्नी ने प्रेमी को जीप गिफ्ट की थी। साथ ही वह उसे पैसे भी देते रहती थी। इतना ही नहीं मृतक की पत्नी अपने प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर घर में तांत्रिक क्रिया करती थी।

प्रॉपर्टी पत्नी को ना दी जाए
मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि तांत्रिक क्रियाओं के माध्यम से पत्नी ने उसे गुमराह कर प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली। साथ ही एफडी में भी खुद को नॉमिनी बना लिया। वहीं सुसाइड नोट में मृतक ने प्रॉपर्टी पत्नी को ना देने और पूरी प्रॉपर्टी बच्चे और माता-पिता को देने की बात लिखी है। उधर, अब सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि, पत्नी का प्रेमी रतलाम का रहने वाला है। साथ ही उसकी दोस्त नीमच के किसी गांव में रहती है। पत्नी का प्रेमी कुछ सालों पहले पड़ोसी बनकर घर के पास रहने आया था, जिसके बाद उसने मृतक की पत्नी से नजदीकियां बढ़ाई, और फिर दोनों ने मिलकर पति को इतना प्रताड़ित किया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
ये भी पढ़े- Indore: जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही प्रिंसिपल, शहर में उठी आरोपी को सख्त सजा देने की मांग












Click it and Unblock the Notifications