Indore: जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही प्रिंसिपल, शहर में उठी आरोपी को सख्त सजा देने की मांग
निजी कॉलेज की प्रिंसिपल को छात्र ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। 80 प्रतिशत तक जल चुकी प्रिंसिपल अब चोइथराम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब निजी कॉलेज की प्रिंसिपल को छात्र ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया था। 80 प्रतिशत तक जल चुकी प्रिंसिपल अब चोइथराम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, और उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई है। प्रिंसिपल को वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स ने उनकी हालत चिंताजनक होने की बात परिवार वालों से कही है। शहर में इस घटनाक्रम के बाद हड़कंप मचा हुआ है, जहां हर कोई आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है।

जारी है प्रार्थना का दौर
एक तरह जहां प्रिंसिपल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है, तो वहीं शहर में प्रिंसिपल के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कॉलेज के स्टूडेंट और शहरवासी कर रहे हैं। उधर, पुलिस द्वारा की जा रही प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र ने ही पहले भी प्रिंसिपल को मोबाइल पर धमकी दी थी, जिसमें उसने आग लगाने की बात भी कही थी। उधर, इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले छात्र का इलाज एमवाय अस्पताल में जारी है, जहां छात्र लगभग 15 प्रतिशत से ज्यादा झुलसा है। छात्र ने इससे पहले भी कॉलेज के स्टाफ पर चाकू से हमला किया था।

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक मार्कशीट की बात को लेकर आरोपी युवक नाराज था, जहां आरोपी युवक ने मौका देखकर महिला पर पेट्रोल छिड़क दिया, और आग लगा दी। आग लगाते वक्त आरोपी युवक भी झुलस गया। वहीं उधर जैसे ही कॉलेज के अन्य लोगों को घटनाक्रम की जानकारी मिली, सभी लोग घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला प्रोफेसर की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू की, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने इससे पहले भी कॉलेज के स्टाफ पर चाकू से हमला किया था, तब आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। युवक ने महिला के हवाले कर दिया, जहां गंभीर हालत में महिला प्रोफेसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सख्त सजा देने की मांग
शहर में अलग-अलग तरीकों से आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की जा रही है, जहां शिक्षक संगठन के साथ ही छात्र संगठन भी पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। आरोपी युवक ने पहले भी कॉलेज के ही एक स्टाफ को चाकू से घायल किया था, तब इसकी गिरफ्तारी हुई थी। वहीं अब एक बार फिर आरोपी युवक ने दिल दहला देने वाले घटनाक्रम को अंजाम दिया है, जिससे अब कॉलेज फैकल्टी में दहशत का माहौल है, तो वहीं इस घटनाक्रम से कॉलेज में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़े- Indore में कॉलेज स्टूडेंट ने महिला प्रोफेसर को किया आग के हवाले, हालत गंभीर












Click it and Unblock the Notifications