MP: पत्नी से मोबाइल छीनना पति को पड़ा भारी, गुस्से में सिर फोड़ा

इंदौर के पास खंडवा जिले से अलग तरह का मामला निकलकर सामने आया है, जहां खंडवा में नशे में धुत एक पत्नी ने पति को ना सिर्फ पीटा बल्कि उसका सिर भी फोड़ दिया।

indore

Recommended Video

      खंडवा: नहर में तैरती मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

      मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से अलग तरह का मामला निकलकर सामने आया है, जहां खंडवा में नशे में धुत एक पत्नी ने पति को ना सिर्फ पीटा बल्कि उसका सिर भी फोड़ दिया। दरअसल, मामला पुनासा पुलिस चौकी के अंतर्गत हुआ है, जहां पति और पत्नी दोनों ने शराब पी रखी थी। वहीं जब शराब के नशे में पति ने पत्नी से खाना मांगा तो पत्नी मोबाइल चलाती रही। 8 से 10 बार खाना मांगने पर भी ना देने पर पति ने पत्नी का मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने ना सिर्फ पति की पिटाई कर दी, बल्कि सिर भी फोड़ दिया।

      कुछ ऐसा है पूरा मामला

      आपने इससे पहले पति और पत्नी के बीच विवाद की बात सुनी होगी, साथ ही आपने यह भी सुना होगा कि अक्सर पति पत्नी के साथ मारपीट करता है, और उसे परेशान करता है, लेकिन खंडवा में अनोखा मामला निकलकर सामने आया, जहां पत्नी ने पति को ना सिर्फ पीटा, बल्कि उसका सिर भी फोड़ दिया। बात इतनी थी कि पति और पत्नी दोनों ने शराब का नशा किया था, जहां 8 से 10 बार पति ने पत्नी से खाना मांगा तो पत्नी ने खाना नहीं दिया। इस पर पति ने पत्नी का मोबाइल छीन लिया, जिससे गुस्सा होकर पत्नी ने पति का सिर फोड़ दिया। वहीं इसके बाद पीड़ित पति अपनी पत्नी की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा, और मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

      मामले की जांच में जुटी पुलिस

      पति की पिटाई और सिर फूटने के बाद पूरा मामला पति ने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजन पीड़ित को अस्पताल ले गए, और प्राथमिक उपचार कराया। वहीं पति ने पुलिस को पत्नी की शिकायत की है, जिसमें पति ने पत्नी के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेने की तैयारी कर ली है। उधर, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने उसे अश्लील गालियां दी, और जान से मारने की बात कहकर सिर फोड़ दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित अब भयभीत नजर आ रहा है।

      ये भी पढ़े- Indore news: ओलावृष्टि से गेहूं की फसल प्रभावित, मंत्री तुलसी सिलावट ने खेत में पहुंचकर जाना हाल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+