Indore से कौन बनेगा नई सरकार में मंत्री?, दिल्ली में इन नामों पर हुई चर्चा

MP में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना ली है, जहां अब सरकार बनाने को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं अब BJP सरकार बनाने पर मंथन करती नजर आ रहे हैं। वहीं सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग समीकरण पर बात होनी शुरू भी हो गई है।

राजधानी दिल्ली में BJP संगठन अलग-अलग मुद्दों पर मंथन करते और खास प्लान तैयार करते नजर आ रहा हैं। वहीं सियासी गलियारों में चली सुर्खियों को सुना जाए तो इसमें इस बात को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है की, अबकी बार BJP मध्यप्रदेश में सरकार बनाने पर इंदौर से भी कुछ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है।

Indore

इन्हें मिल सकता है मौका

सियासत के गढ़ इंदौर में BJP ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया है, जहां अबकी बार BJP ने इंदौर की सभी 9 विधानसभा सीटों को जीतने में कामयाबी हासिल की है। यही कारण है कि, अबकी बार इंदौर से बीजेपी दो से तीन विधायकों को मंत्री बन सकती है, जिनमें प्रमुख तौर पर तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नाम शामिल है। मंत्री बनने की दौड़ में शामिल इन नाम में से किन्ही दो या तीन नाम को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने की संभावना है। वहीं संगठन कैलाश विजयवर्गी जैसे बड़े नेता को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है।

CM बनाए जा सकते हैं शिवराज!

मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने जीत हासिल की है, जहां अब एक बार फिर बीजेपी को मध्य प्रदेश की जनता ने सरकार बनाने का मौका दिया है। वहीं अब BJP को मिले प्रचंड बहुमत के बाद इस बात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है की मध्य प्रदेश में संगठन किसे मुख्यमंत्री बनाएगा। वहीं अब मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री बनने के लिए अलग-अलग नाम सियासी गलियारों में सुर्खियां बटोर रहे हैं। राजधानी दिल्ली के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बना सकती है, जहां इसके पीछे अलग-अलग समीकरण आधार बनते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: सोशल मीडिया पर MLA रमेश मेंदोला को बना दिया मंत्री, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+