Indore news: सोशल मीडिया पर MLA रमेश मेंदोला को बना दिया मंत्री, पुलिस कमिश्नर से शिकायत

Indore

MP Election Result आने के बाद अब प्रदेश सरकार के गठन को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, जहां अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी सोशल मीडिया पर जमकर चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक रमेश मेंदोला के हाथ में एक नेम प्लेट नजर आ रही है, जिस पर उनके नाम के साथ गृह और परिवहन मंत्री लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस फोटो पर विधायक रमेश मेंदोला ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे फर्जी बताया है। साथ ही उन्होंने इस फोटो की शिकायत पुलिस कमिश्नर से करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

मेंदोला की ये शिकायत

MLA रमेश मेंदोला ने पुलिस कमिश्नर को जो पत्र भेजा है, उसमें उन्होंने लिखा की- मुझे अभी कुछ लोगों के माध्यम से ये ज्ञात हुआ है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मेरे फोटो को एडिट कर उसे व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें नेम और नंबर प्लेट की दूकान का बैक ग्राउंड लेते हुए मेरे फोटो में छेड़छाड़ करते हुए एक फर्जी नेम प्लेट दर्शाई गई है। आपसे आग्रह है कि कृपया ऐसा करने वाले के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जीत का बनाया खास रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं, जहां BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। इधर, सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 2 से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए लगभग 1 लाख 7 हजार वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे को चुनाव हराया है। इंदौर की विधानसभा 2 को BJP का गढ़ माना जाता है, जहां कई सालों से BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला चुनाव जीत रहे हैं। वहीं उन्होंने एक बार फिर अपना यह रिकॉर्ड कायम किया है, जहां उन्होंने एक बार फिर प्रचंड जीत हासिल की है।

ये भी पढ़े- MP Election Result: कौन हैं BJP प्रत्याशी रमेश मेंदोला जिन्हें मिली MP की सबसे बड़ी जीत, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+