Weather: बारिश होते ही खुशनुमा हुआ मौसम का मिजाज, मालवा अंचल के लिए क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?
मध्य प्रदेश की मालवा आंचल में हल्की बारिश हो जाने के बाद अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं पहली बारिश ने मौसम में हल्की सी ठंडक खोल दी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आगे भी इसी तरह मौसम का मिजाज बदला बदला रहने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में बिपरजॉय तूफान के चलते बारिश का दौर देखने मिल रहा है, जहां मालवा- निमाड़ अंचल में भी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बारिश हो जाने के चलते अब मौसम में ठंडक खुल गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। आने वाले एक-दो दिनों पर इसी तरह का मौसम में मालवा-निमाड़ अंचल में बने रहने की संभावना है।

कुछ ऐसा है मौसम का मिजाज
बिपरजॉय तूफान के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते बदले मौसम के मिजाज का असर अब पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां लो प्रेशर सिस्टम के चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। उधर, मानसून से पहले हो रही प्री मानसून बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है।
बिपरजॉय तूफान का असर दिख रहा
गुजरात समेत आसपास के तटीय इलाकों में बिपरजॉय तूफान के चलते भारी नुकसान हुआ है। वहीं अब यह तूफान आगे की ओर बढ़ गया है, जहां इस तूफान का असर मध्य प्रदेश तक पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में बिपरजॉय तूफान के चलते कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चक्रवात मध्य प्रदेश आते-आते लो प्रेशर एरिया में बदल गया, जिसके चलते 4 से 5 दिन प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने जिन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है, उनमें मुख्य तौर पर मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, रतलाम, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन जैसे जिले शामिल हैं।
ये भी पढ़े- MP news: मानसून आते ही बोनी करने की तैयारी में किसान, अच्छी फसल के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान












Click it and Unblock the Notifications