Weather update : सर्द हवाओं ने कंपकपाया, आगे ऐसा रहेगा मालवा-निमाड़ में मौसम का मिजाज
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर देखने मिल रहा है, जहां कड़ाके की ठंड दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती चली जा रही है। वहीं अब लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, तो गर्म कपड़े पहन कर ठंड से बचाव कर रहे हैं।

Recommended Video

मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल को अब मावठे से निजात मिल चुकी है, जहां अब मावठे का सिलसिला अंचल के लगभग सभी जिलों में थम चुका है, जिसके बाद अब एक बार फिर सर्द हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। साथ ही आने वाले दिनों में सर्द हवाओं की रफ्तार कम होने और लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार लगातार में मौसम का मिजाज परिवर्तित दिखाई दे रहा था, जहां मावठे के चलते मौसम बदला बदला नजर आ रहा था। वहीं अब एक बार फिर मौसम में बदलाव की स्थिति देखने मिल सकती है।

कोहरा बढ़ने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश का सिलसिला देखा मिल सकता है। उधर, रतलाम, नीमच, उज्जैन और मंदसौर जैसे जिलों में भी बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही मालवा निमाड़ में मौसम साफ रहेगा, तो वहीं कड़ाके की ठंड एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही कोहरा भी बढ़ सकता है, और धुंध लोगों को परेशान कर सकती है।

सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकपी
मध्यप्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ती नजर आ रही है, जहां बादल छटने के बाद और कोहरा हटने के बाद अब सर्द हवाओं ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है, लगातार बढ़ती सर्द हवाओं की रफ्तार के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, तो वहीं ठंड भी महसूस की जा रही है। वहीं अब लगातार बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

फसलों पर पड़ेगा असर
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर देखने मिल रहा है, जहां कड़ाके की ठंड दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती चली जा रही है। कड़ाके की ठंड का असर कुछ इस तरह है कि लोग अब ठिठुरन से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरकीब खोजते नजर आ रहे हैं। वहीं अब लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, तो गर्म कपड़े पहन कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। उधर, ठंड का सीधा असर फसलों पर भी देखने मिल रहा है, जहां कुछ फसलों के लिए तो ठंड का मौसम काफी अच्छा है, तो वहीं कुछ फसलों के लिए ठंड का मौसम काफी नुकसानदेह है। ठंड के मौसम में पाला पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जहां अब लगातार बढ़ रही ठंड किसानों की चिंता भी बढ़ा रही है।
ये भी पढ़े- Khelo India youth game's में दिखेगा किसान पुत्र का दम, कैनो स्लेलम प्रतियोगिता में गोल्ड पर नजर












Click it and Unblock the Notifications