GT vs RCB: 'कैच छोड़ोगे तो मैच हारोगे' RCB से शर्मनाक हार के बाद दिग्गज ने अपनी टीम को ही दिखाया आईना!

GT vs RCB Glenn Phillips Reaction: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालिफायर-1 में सभी बड़े पड़ाव पार करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए महज 33 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक इनिंग खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस(GT) की पूरी टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई।

प्रेस के तीखे सवाल पर भड़के ग्लेन फिलिप्स (GT vs RCB Glenn Phillips Reaction)

पोस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ग्लेन फिलिप्स पहुंचे तो मीडिया ने टीम की हार को लेकर कई तीखे सवालों की बौछार कर दी। वहीं एक रिपोर्टर ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या टीम ने पहले ही हार मान ली थी जिस पर ग्लेन फिलिप्स भड़क गए और उन्होंने आक्रामक अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा यह बहुत बेवकूफी भरा सवाल है। कोई भी प्रोफेशनल खिलाड़ी मैदान में हार मानने नहीं उतरता। हमने अपना सबकुछ दिया, लेकिन 250 रन का पीछा करते समय हर चीज़ सही होना जरूरी होता है और ऐसा नहीं हो पाया।

GT vs RCB 1

प्लेइंग-11 में नहीं खेलने पर भी उठे सवाल

जब एक रिपोर्टर ने ग्लेन फिलिप्स के प्लेइंग-11 में नहीं खेलने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि बिना मैच खेले मीडिया से बात करने में कैसा लगता है, तो उन्होंने बेहद शांति से जवाब दिया कि टीम का हर खिलाड़ी बराबर जिम्मेदारी निभाता है। कई बार बाहर बैठा खिलाड़ी मैच को अलग नजरिए से देखता है। इसके बाद उन्होंने गुजरात की बल्लेबाज़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 250 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होता और स्कोरबोर्ड का दबाव साफ दिखाई देता है। इसी दौरान ग्लेन फिलिप्स ने पंजाब किंग्स की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम टीमें 250 रन का सफल पीछा कर पाती हैं। पंजाब किंग्स ने ऐसा किया है, इसलिए लोगों को यह आसान लग सकता है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अंत में ग्लेन फिलिप्स ने कोच आशीष नेहरा का जिक्र करते हुए कहा,जैसा ऐश कहते हैं 'चिल पिल'अगला मैच खेलने के लिए खुद को तैयार रखना जरूरी है।

GT vs RCB 1

GT की हार की सबसे बड़ी वजह बना टॉप ऑर्डर का कोलैप्स

254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस पूरी तरह लड़खड़ा गई और टीम सिर्फ 162 रन पर ऑलआउट होकर 92 रन से मुकाबला हार गई। हालांकि GT की हार सिर्फ खराब बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी की वजह से नहीं हुई, बल्कि कप्तान शुभमन गिल और टीम मैनेजमेंट के कुछ फैसले भी टीम पर भारी पड़ गए। सबसे बड़ा सवाल कुलवंत खेजरोलिया को लेकर उठा, जिन्हें IPL 2026 में पहला मैच सीधे क्वालिफायर-1 जैसे बड़े मुकाबले में खेलने का मौका दिया गया। पृथ्वी राज यारा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए खेजरोलिया दबाव में असर नहीं छोड़ सके।

SRH vs RR: इन खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला तय करेगा मैच का नतीजा! अभिषेक या सूर्यवंशी किसका चलेगा बल्ला?
SRH vs RR: इन खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला तय करेगा मैच का नतीजा! अभिषेक या सूर्यवंशी किसका चलेगा बल्ला?

गुजरात की मुश्किलें तब बढ़ीं जब इन-फॉर्म बल्लेबाज़ साई सुदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट-विकेट होकर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद कप्तान शुभमन गिल भी भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर महज 2 रन बनाकर बोल्ड हो गए। हालांकि जोस बटलर ने 11 गेंदों पर 29 रन बनाकर मैच में जान डालने की कोशिश की, लेकिन जॉश हेजलवुड ने उनका विकेट लेकर गुजरात की उम्मीदों को बड़ा झटका दे दिया। इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई और पावरप्ले में ही 5 विकेट खोकर मुकाबले से लगभग बाहर हो गई। वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु और जेसन होल्डर भी सस्ते में आउट हो गए। वहीं रसिख सलाम और डफी ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए गुजरात के बल्लेबाज़ों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

GT vs RCB
IPL 2026 Eliminator: RR पर भारी पड़ेगी हैदराबाद! ये हैं वो 3 बड़े कारण जो SRH को बनाते हैं जीत के दावेदार?
IPL 2026 Eliminator: RR पर भारी पड़ेगी हैदराबाद! ये हैं वो 3 बड़े कारण जो SRH को बनाते हैं जीत के दावेदार?

हार के बाद GT का क्या होगा प्लान?

गुजरात टाइटंस के क्वालीफायर-1 हारने के बावजूद टीम के फाइनल में पहुंचने के अभी भी 50 प्रतिशत मौके बने हुए हैं। आईपीएल प्लेऑफ नियमों के अनुसार टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा मौका मिलता है अब गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। अगर गुजरात यह मुकाबला जीत जाती है, तो टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी।

IPL 2026 Eliminator: आज कटेगा किसका पत्ता? घर बैठे ऐसे देखें आज का ब्लॉकबस्टर मैच! हारने वाली टीम होगी बाहर
IPL 2026 Eliminator: आज कटेगा किसका पत्ता? घर बैठे ऐसे देखें आज का ब्लॉकबस्टर मैच! हारने वाली टीम होगी बाहर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+