IPL 2026 के बीच शोक में डूबा खेल जगत! 5 बार ओलंपिक खेलने वाले राजा रणधीर सिंह का निधन, छाया मातम

Raja Randhir Singh Death News: आईपीएल 2026 के बीच खेल जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। भारत के दिग्गज खेल प्रशासक और पूर्व ओलंपियन शूटर राजा रणधीर सिंह का बुधवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

गिरते स्वास्थ्य के कारण दिया था इस्तीफा (Raja Randhir Singh Death News)

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के सचिव राजीव भाटिया ने उनके निधन की पुष्टि की है। राजा रणधीर सिंह का जाना न केवल भारतीय खेल इतिहास बल्कि वैश्विक खेल प्रशासन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हाल ही में गिरते स्वास्थ्य के कारण ओलंपिक परिषद (एशियाई ओलंपिक परिषद - OCA) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि वे साल 2024 में ही इस प्रतिष्ठित पद पर चुने गए थे।

Veteran sports 1

शूटिंग में भारत को दिलाया था पहला गोल्ड

रणधीर सिंह ने खेल के मैदान पर भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई थी। साल 1978 में बैंकाक में आयोजित एशियाई खेलों के दौरान उन्होंने ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। वे एशियाई खेलों में शूटिंग (निशानेबाजी) विधा में भारत की ओर से गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उनके इस ऐतिहासिक योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित 'अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने शानदार खेल करियर में पांच बार (1968 से 1984) ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

आईओसी से लेकर आईओए तक संभाली कमान

सक्रिय खेल से संन्यास लेने के बाद रणधीर सिंह ने खेल प्रशासन में एक सफल और प्रभावशाली पारी खेली। वे भारत के सबसे ताकतवर और सम्मानित खेल अधिकारियों में गिने जाते थे। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के महासचिव के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सम्मानित सदस्य भी रहे, जहां उन्होंने एशियाई और वैश्विक मंचों पर भारतीय खेलों के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाया।

खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि, 'हमेशा याद रहेगा योगदान'

रणधीर सिंह के निधन पर खेल जगत की प्रमुख हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि राजा रणधीर सिंह जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। उन्होंने एक ओलंपियन और खेल प्रशासक के रूप में अपना पूरा जीवन खेलों के प्रति समर्पित कर दिया। भारतीय और वैश्विक खेलों में उनका योगदान हमेशा हमारी खेल विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+