Khelo India youth game's में दिखेगा किसान पुत्र का दम, कैनो स्लेलम प्रतियोगिता में गोल्ड पर नजर
महेश्वर में खेलों इंडिया 2022 में एक ऐसा खिलाड़ी कैनो स्लेलॅम में जौहर दिखाने और मेडल्स पाने को आतुर है, जो सीहोर के एक छोटे से गांव शिकारपुर के किसान परिवार का लाड़ला है।

Recommended Video

प्रदेश के युवा खिलाड़ी अब खेलों में बेहतर भविष्य के अवसर देख पा रहे हैं। अब छोटे-छोटे गाँवों के खिलाडी बड़े खेल आयोजनों में अपनी प्रतिभा निखार कर न सिर्फ जिले का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल कर पा रहे हैं। जैसे खरगोन जिले के सुनील डावर एथलेटिक्स में पिछले वर्षों में अपना परचम लहराया है। इसी तरह महेश्वर में खेलों इंडिया 2022 में एक ऐसा खिलाड़ी कैनो स्लेलॅम में जौहर दिखाने और मेडल्स पाने को आतुर है, जो सीहोर के एक छोटे से गांव शिकारपुर के किसान परिवार का लाड़ला है।

गोल्ड जीतने का पूरा अनुभव
किसान परिवार से आने वाले विशाल वर्मा का कहना है कि अब तक महेश्वर में जो नेशनल स्तर की प्रतियोगिता हुई है। उनमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीते हैं। अब नेशनल यूथ गेम्स खेलों इंडिया में भी गोल्ड जीतने में अपना पूरा अनुभव और धाराओं को चीरने वाला बल लगाएंगे। कुछ वर्षों में मप्र खेल अकादमी भोपाल ने कई खेलों में खिलाड़ियों को सुविधाएं और उन्नत व्यवस्थाएं प्रदान की है। अभी कक्षा 12 वी की तैयारी करने वाले विशाल वर्मा पिछले 4 वर्षों से मप्र खेल अकादमी में कोचिंग प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 5 नेशनल और 1 इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में शामिल हुए है।

एशियन चेम्पियनशिप में कर चुके हैं शिरकत
विशाल का कहना है की, महेश्वर का ट्रैक न सिर्फ भारत में बल्कि अब तक उनके अनुभव के आधार पर एशिया का सबसे बढ़िया ट्रेक है। वर्ष 2022 में थाईलैंड के पटाया में हुई इंटरनेशनल कैनो स्लेलम में कृत्रिम ट्रेक में प्रतियोगिता हुई थी। जबकि महेश्वर की सहस्त्रधारा में पानी की गति स्थान और दूरी एकदम प्राकृतिक अहसास कराती है। जहां खिलाड़ियों को एक सुखद अनुभव होता है। मैं खुशकिस्मत हूँ कि ऐसी ट्रैक पर खेलों इंडिया-2022 का स्लेलॅम हो रहा है। जहां उन्होंने 6 वी 7वी और 8 वी नेशनल कैनो स्लेलम प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल्स प्राप्त किये हैं। विशाल ने वर्ष 2018 से 2022 के बीच खेली कई नेशनल प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड मेडल्स जीते हैं। वे पिछले 4 वर्षाें से खेल अकादमी से कोचिंग ले रहे हैं।

मीडिया से मिली प्रेरणा
विशाल ने बताया कि जब वो छोटे थे तब उनके गांव के पास रेहटी जहाँ पर एक और कैनो स्लेलॅम के लिए ट्रैक है, वहां ये प्रतियोगिता हुई थी। उस दौरान अलग-अलग समाचार पत्रों में खेल के बारे में पढ़ा और ढेरों जानकारियां मिली थी। तभी से उनके मन में भी कैनो स्लेलॅम में अवसर बनाने का मन बनाया। अब विशाल फिर से महेश्वर के सहस्त्रधारा में गोल्ड तलाशने के लिए पहुँचे हैं। कैनो स्लेलम के खिलाड़ी किसान पुत्र विशाल वर्मा खेलो इंडिया गेम्स के तहत महेश्वर में आयोजित 6 और 7 फरवरी को कैनो स्लेलम प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। खिलाड़ी विशाल वर्मा ने आमजन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाने की अपील की है।
ये भी पढ़े- Indore में khelo India youth game's, देखने मिला बास्केटबाल का रोमांच












Click it and Unblock the Notifications