'गर्मी तो झेल लेंगे,' PM मोदी की सलाह पर भड़के Mallikarjun Kharge, बताया जनता के क्यों छूट रहे पसीने?

देशभर में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी (Heatwave) के बीच अब सियासत भी पूरी तरह गर्मा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को भीषण गर्मी से बचने और सावधान रहने की अपील पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेहद तीखा पलटवार किया है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार मौसम की मार पर तो ज्ञान दे रही है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई पर पूरी तरह मौन है। वहीं दूसरी तरफ, देश की राजधानी दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए 'सीवियर हीटवेव' का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानतें हैं प्रचंड गर्मी से लेकर इस पर छिड़े सियासी घमासान को लेकर क्या हैं ताजा हालात?

Congress President mallikarjun kharge

मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज

प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पीएम मोदी की संवेदनशीलता वाली अपील को आड़े हाथों लेते हुए सीधे सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

खड़गे ने लिखा: 'धूप की तपन तो हम बर्दाश्त कर लेंगे, पर बीजेपी प्रायोजित महंगाई की आग से आम जनता के पसीने छूट रहे हैं। मोदी जी, अपनी सरकार की इस लूट पर भी कभी कुछ बोलेंगे क्या?'

खड़गे ने साफ तौर पर कहा कि जनता आज मौसम की मार से ज्यादा महंगाई की मार से त्रस्त है और प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर भी अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

बूंद-बूंद पानी को तरस रही जनता, कांग्रेस ने साधा निशाना

देश की राजधानी दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने विकराल रूप ले लिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए भाजपा सरकार और उसके सिस्टम पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस ने लिखा, 'ये देश की राजधानी दिल्ली है। जहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं- ताकि रोजमर्रा के काम किए जा सकें। यहां लोगों को साफ पानी तक नहीं मिल रहा और जो पानी मिल रहा है वो गंदा और बदबूदार है। BJP सरकार का नाकारा सिस्टम जनता को प्यासा मार रहा है।'

PM मोदी की देशवासियों से अपील

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर सिलसिलेवार पोस्ट कर देश में लगातार बढ़ रहे तापमान पर चिंता जताई थी और नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया था। पीएम मोदी ने मुख्य रूप से चार बातें कहीं:

  • हाइड्रेटेड रहें: घर से बाहर निकलते समय पानी हमेशा साथ रखें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • मटके का पानी और संवेदनशीलता: घरों और दुकानों के बाहर पानी के मटके रखें ताकि राहगीरों की प्यास बुझ सके।
  • बुजुर्गों का रखें ध्यान: अपने माता-पिता और दादा-दादी को फोन कर उनका हालचाल लें, उन्हें दोपहर में बाहर न निकलने दें।
  • बेजुबान पशु-पक्षी: अपनी छत, बालकनी या दुकान के बाहर पानी का एक छोटा बर्तन जरूर रखें, जो प्यासे पक्षियों के लिए जीवनदान बन सके।

दिल्ली में CM रेखा गुप्ता ने लागू किया एक्शन प्लान

प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजधानी में 'हीटवेव एक्शन प्लान 2026' को मिशन मोड में लागू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए कई बड़े कदमों का एलान किया है:

  • 10 लाख ORS पैकेट का वितरण: धूप में निकलने वाले लोगों के लिए मुफ्त ओआरएस पैकेट बांटे जा रहे हैं।
  • मोबाइल हीट रिलीफ वैन: सड़कों पर पानी और प्राथमिक उपचार से लैस वैन तैनात की गई हैं।
  • वाटर बेल सिस्टम: स्कूलों में बच्चों को समय-समय पर पानी पीने की याद दिलाने के लिए विशेष वाटर बेल शुरू की गई है।
  • पशु-पक्षियों के लिए कूलिंग पॉइंट्स: बेजुबानों के लिए जगह-जगह पानी के विशेष केंद्र बनाए गए हैं।

मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भीषण से अति-भीषण लू (Severe Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली के अलावाउत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों में गर्मी को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचें और चक्कर आने, उल्टी होने या अत्यधिक कमजोरी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+