Weather update : मालवा निमाड़ में छाया कोहरा, जानिए किस जिले में कैसे हैं हाल?
मालवा अंचल के लगभग सभी जिलों में तापमान स्थिर नजर आ रहा है। साथ ही कोहरा होने के चलते लोग सर्दी महसूस कर रहे हैं। उधर, लोग सर्द हवाओं से निजात पाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं.

Recommended Video

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां मालवा निमाड़ अंचल के लगभग सभी जनों को कोहरे ने अपनी ओट में ले रखा है। अंचल के इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिले में कोहरा नजर आ रहा है। यही कारण है कि, यहां के लोग गुरुवार सुबह से शुक्रवार दोपहर तक सूर्य के दर्शन भी नहीं कर सके थे। अंचल के लगभग सभी जिलों में तापमान स्थिर नजर आ रहा है। साथ ही कोहरा होने के चलते लोग सर्दी महसूस कर रहे हैं। उधर, लोग सर्द हवाओं से निजात पाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं, जहां कोई अलाव का सहारा ले रहा है, तो कोई गर्म कपड़ों के सहारे सर्द हवाओं से बचता नजर आ रहा है।

इस जिले में रहेगा अवकाश
मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है, जहां अब लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए उज्जैन जिले में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर की ओर से स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की, शीत लहर को देखते हुए जिला अंतर्गत संचालित सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों एवम समस्त आंगनवाड़ी के लिए दिनांक 27 जनवरी का अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं एवं परीक्षाएं यथावत संचालित होगी।

कई जिलों में हुई बूंदाबांदी
कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। गुरुवार को अंचल के कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जहां कई जिलों में बादल छाए रहे, तो वहीं कई जिलों से बूंदाबांदी की खबरें भी निकलकर सामने आई। अंचल के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है तो वहीं कई जिलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। उधर, लगातार सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।

मावठे ने बढ़ाई किसानों की चिंता
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर देखने मिल रहा है, जहां कड़ाके की ठंड दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती चली जा रही है। कड़ाके की ठंड का असर कुछ इस तरह है कि लोग अब ठिठुरन से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरकीब खोजते नजर आ रहे हैं। वहीं अब लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, तो गर्म कपड़े पहन कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। उधर, ठंड का सीधा असर फसलों पर भी देखने मिल रहा है, जहां कुछ फसलों के लिए तो ठंड का मौसम काफी अच्छा है, तो वहीं कुछ फसलों के लिए ठंड का मौसम काफी नुकसानदेह है। ठंड के मौसम में पाला पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जहां अब लगातार बढ़ रही ठंड किसानों की चिंता भी बढ़ा रही है।
ये भी पढ़े- MP के इस शहर में कड़ाके की ठंड का कहर, स्कूलों की छुट्टी घोषित












Click it and Unblock the Notifications