Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP के इस शहर में कड़ाके की ठंड का कहर, स्कूलों की छुट्टी घोषित

उज्जैन में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों एवम समस्त आंगनवाड़ी के लिए दिनांक 27 जनवरी का अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं एवं परीक्षाएं यथावत संचालित होगी।

ujjain

Recommended Video

    मौसम में ठंडक: पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिन में तापमान 2.4 डिग्री कम, रात में छाया कोहरा

    धार्मिक नगरी उज्जैन में भी ठंड का प्रकोप देखने मिल रहा है, जहां लगातार बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा है। उधर, ठंड का असर सीधे तौर पर स्कूली बच्चों पर भी देखने मिल रहा है, जहां इसी को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने पहली से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी का अवकाश घोषित कर दिया है, उज्जैन में धूप नहीं निकलने से शहर को कोहरे ने अपने आगोश में ले रखा है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। गुरुवार को अंचल के कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जहां कई जिलों में बादल छाए रहे, तो वहीं कई जिलों से बूंदाबांदी की खबरें भी निकलकर सामने आई।

    उज्जैन में रहेगा अवकाश

    मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है, जहां अब लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए उज्जैन जिले में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। कलेक्टर की ओर से स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है की, शीत लहर को देखते हुए जिला अंतर्गत संचालित सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों एवम समस्त आंगनवाड़ी के लिए दिनांक 27 जनवरी का अवकाश घोषित किया जाता है। कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं एवं परीक्षाएं यथावत संचालित होगी।

    लगातार बढ़ रहा सर्द हवाओं का प्रकोप

    मध्य प्रदेश में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है, जहां प्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में लगातार ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती चली जा रही ठिठुरन के चलते लोग अब घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं। वहीं मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और झाबुआ जैसे जिलों में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। अंचल के कई जिलों में स्कूलों का टाइमिंग बदल दिया गया है तो वहीं कई जिलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। उधर, लगातार सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Weather update : मौसम का बिगड़ा मिजाज, इंदौर समेत कई जिलों में बे मौसम बरसात

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+