Indore News: वार्ड-83 में उपचुनाव, पार्षद बनने के लिए कितने उम्मीदवारों के भरा नामांकन, जानिए

इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 83 में रिक्त पार्षद पद के उप चुनाव के लिए प्रक्रिया जारी है। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 7 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किये गये।

जिन उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किये गये है, उनमें विकास जोशी (इंडियन नेशनल कांग्रेस), संजय मालवीय (इंडियन नेशनल कांग्रेस), जितेन्द्र राठौर (भारतीय जनता पार्टी), योगेन्द्र मौर्य (निर्दलीय), पारस जैन (आम आदमी पार्टी), पूजा साहनी (बहुजन समाज पार्टी) तथा विनोद ‍सिंह सूर्यवंशी (निर्दलीय) शामिल है।

Indore

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 29 अगस्त 2024 को प्रातः 10:30 बजे से कक्ष क्रमांक 101 (न्यायालय कक्ष) प्रशासनिक संकुल, कलेक्टर कार्यालय इन्दौर में की जायेगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्र उक्त अवधि में दोपहर 03 बजे तक वापस लिये जा सकेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने और निर्वाचन प्रतीकों के आवंटन का कार्य 31 अगस्त 2024 को ही अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद होगा।

निर्वाचन के लिये मतदान 11 सितम्बर बुधवार को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 13 सितम्बर 2024 को प्रातः 09 बजे से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम इन्दौर में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के निर्देशन में उक्त सभी चुनाव निर्विघ्न, व्यवस्थित, पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण रूप से कराने के लिए सभी माकूल इंतजाम किये जा रहे है।

इसी तरह जिले में विभिन्न पंचायतों के विभिन्न रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी प्रक्रिया जारी है। इनके लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि भी आज थी। जनपद पंचायत देपालपुर के वार्ड क्रमांक 23 में जनपद सदस्य के लिए कुल मात्र एक ही उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।

इसी तरह खाती पिपलिया, पिपलिया मल्हार, गुरान और अहिरखेड़ी पंचायतों में ‍रिक्त एक-एक पंच पदों के ‍लिए भी कुल एक-एक ही नामांकन दाखिल हुए हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: कांग्रेस के मिशन वार्ड-83 का आगाज, कैसे जीतेंगे उपचुनाव, खास प्लान तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+