Indore News: कांग्रेस के मिशन वार्ड-83 का आगाज, कैसे जीतेंगे उपचुनाव, खास प्लान तैयार
इंदौर में आगामी 11 सितम्बर को इंदौर नगर निगम के वार्ड 83 का उपचुनाव होना है। उपचुनाव की तैयारियों का गणेश शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में सम्पन्न बैठक से हो गया। बैठक में वार्ड 83 के कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुये इन्दौर शहर व जिला कांग्रेस के प्रभारी रवि जोशी ने कहा कि, पिछले दिनों 6 अगस्त को इन्दौर में आयोजित कांग्रेस के प्रदर्शन से इन्दौर में कांग्रेस संगठन को नई उर्जा प्राप्त हुई है। निगम का उपचुनाव कांग्रेस का प्रत्याशी पूरी ताकत से लडेगा।

जोशी ने कहा की, कांग्रेस प्रत्याशी को पूरे साधन व शक्ति कांग्रेस संगठन से प्राप्त होगी जो भी कांग्रेसजन चुनाव लडने का इच्छुक होगा, उसके आवेदन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार करेगी व उम्मीद्वार का चयन होगा। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ चुनाव कार्य करेंगे। वार्ड के घर घर जायेंगे व कांग्रेस की रीति नीतियों के प्रचार के साथ भाजपा के भ्रष्टाचार का भंडाफोड करेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंहजी चड्ढा ने कहा कि, प्रत्याशी कांग्रेस का चेहरा होगा। चुनाव कांग्रेस संगठन लडेगा वार्ड के प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व उनके सहयोगीयों की ड्यूटी लगेगी व प्रभारी व सहप्रभारी बनाये जायेंगे, प्रत्येक मोर्चा संगठन को जिम्मेदारी दी जावेगी, कांग्रेस सभी समाजों से संपर्क करेगी व उनका समर्थन प्राप्त करेगी। वार्ड के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई है व उनसे प्राप्त सुझावों से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को अवगत कराया जावेगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टण्डन ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता चिन्टू चौकसे से संबोधित करते हुये कहा कि, कांग्रेस संगठन ने उपचुनाव के लिये नीति निर्धारण व योजना बनायी है उसकी सफलता सुनिश्चित है. परिणाम चौकाने वाला होगा। कांग्रेस संगठन जो भी निर्देश देगा कांग्रेस पार्षददल उसका शत प्रतिशत पालन करेगा।
बैठक में शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह रघुवंशी, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव, कांग्रेस पार्षददल के पूर्व नेता सुरेश मिंडा, ब्लाक अध्यक्ष दिलीप कुदल, वार्ड अध्यक्ष विकास जोशी, पूर्व प्रत्याशी आशीष लाहोटी, संजय पप्पु मालवीय, यशपाल गेहलोत, सलीमभाई, नीतेश रावल, विजय पूणेकर, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। अंत में आभार शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह रघुवंशी ने माना।
ये भी पढ़े- Indore News: वार्ड-83 में उपचुनाव के लिए कांग्रेस तैयार, कौन बनेगा पार्षद पद का दावेदार, जानिए












Click it and Unblock the Notifications