Indore News: मतगणना की तैयारी पूरी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जाना व्यवस्थाओं का हाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश अनुपम राजन ने इंदौर पहुँच कर नेहरू स्टेडियम में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मतगणना के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी उन्हें दी। राजन ने प्रत्येक एआरओ से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र रघुवंशी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबल, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली।

साथ ही मतगणना स्थल परिसर में निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों के लिए स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी लाईव डिस्प्ले तथा कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने पुख्ता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
उन्होंने मतगणना के दिन विद्युत की सतत् आपूर्ति हो और किसी भी वजह से मतगणना कार्य प्रभावित न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से संचालित रहें।
उज्जैन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि, आयोग के निर्देशानुसार मतगणना 4 जून को प्रात: 8 बजे से शुरू होगी। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना 152 चक्रों में होगी।
ईवीएम की गणना हेतु विधानसभावार प्रत्येक कक्ष में 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक अभ्यर्थी द्वारा प्रति विधानसभावार गणना अभिकर्ता उपस्थित रह सकेंगे। गणना कक्ष में एक-एक एआरओ के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के एक-एक गणना अभिकर्ता रहेंगे।
ये भी पढ़े- Indore News: तपती गर्मी के बीच राहत भरी खबर, इन जिलों में बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications