Indore News: तपती गर्मी के बीच राहत भरी खबर, इन जिलों में बरसेंगे बदरा
MP Weather: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है, जहां जल्द अब प्रदेश के बैतूल, पांढुर्णा समेत कुछ जिलों का मौसम बदलने जा रहा है। इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ रिमझिम बारिश हो सकती है, तो वहीं अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई गई संभावना पर ध्यान दिया जाए, तो मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तपती गर्मी के बाद अब जोरदार बारिश होगी। इसे प्री-मानसून एक्टिविटी भी कहा जा सकता है।

देशभर में इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा है, जहां तापमान ने अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ा है। उधर, प्रदेश के दूसरे शहरों की बात करें तो दतिया में सर्वाधिक तापमान में 47 डिग्री रहा।
देश भर के अलग-अलग राज्यों में लगातार गर्मी अपना प्रकोप दिख रही है, जहां अब प्रदेश भर में हीट वेव चलने लगी है। इंदौर-भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है, जहां लगातार चल रहे लू के लपेट अब लोगों को परेशान कर रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले पांच दिनों में इसी तरह की गर्मी लोगों को परेशान करेगी, जहां लू की लपेट चलेगी तो वहीं तापमान भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब लोग परेशान नजर आ रहे हैं, जहां आम जन जीवन भी प्रभावित नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने मिले हैं, जहां कहीं धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला दिखाई दिया था। वहीं अब एक बार फिर लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान किया है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: गर्मी ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, आगे कैसे रहेंगे हालात, जानिए












Click it and Unblock the Notifications