Indore: महू में विकास यात्रा का जोरदार आगाज, मंत्री उषा ठाकुर ने दी विकास की सौगात
इंदौर के महू में विकास यात्रा के दौरान पैदल चलने के साथ ही मंत्री उषा ठाकुर ने अनेक स्थानों पर जमीन पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ व परेशानी सुनी।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विकास यात्रा निकाली जा रही है, जहां महू विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है। क्षेत्रीय विधायक एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर यात्रा के दौरान सतत् प्रवास पर हैं। यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर यात्रा के दौरान विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन करने के साथ ही लोकार्पण भी कर रहीं है। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने ग्रामीणों व विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया। विकास यात्रा के दौरान पैदल चलने के साथ ही मंत्री उषा ठाकुर ने अनेक स्थानों पर जमीन पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ व परेशानी भी सुनीं।
मंत्री उषा ठाकुर ने कही ये बात
मंत्री उषा ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि, विकास यात्रा के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि गांव का कोई भी पात्र परिवार बिना लाभ के न रह जाए। रात्रि ग्राम वासियों के साथ मंत्री ठाकुर ने भजन भी गाए।कमदपुर में गत रात्रि चौपाल पर ग्रामीणों से रुबरू हुई मंत्री ऊषा ठाकुर ने समस्या सुनने के बाद कहा कि, आप लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहा है। लोगों की हर समस्याओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
कृषि मंत्री पटेल ने विकास यात्रा के दौरान दी सौगात
कृषि मंत्री कमल पटेल विकास यात्रा के दौरान इंदौर को सौगात दी। उन्होंने कल अपने इंदौर भ्रमण के दौरान खंडवा रोड़ पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के परियोजना संचालक आत्मा कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कार्यालय अभी कलेक्टर कार्यालय में संचालित हो रहा है। सर्व सुविधायुक्त नव लोकार्पित भवन में यह कार्यालय शीघ्र स्थानांतरित होगा। परियोजना संचालक आत्मा शर्ली थामस ने बताया कि यह भवन 73 लाख रूपए की लागत से बनाया गया है। भवन बन जाने से किसानों को बेहद सुविधा होगी और कार्य करने में आसानी होगी।
ये भी पढ़े- Khargone में विकास यात्राओं का सिलसिला, प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications