Khargone में विकास यात्राओं का सिलसिला, प्रभारी मंत्री ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने विकास यात्रा के उद्देश्यों के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने मातपुर गांव में 2 लाख 4 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास भी किया।

प्रदेशभर में इन दिनों विकास यात्राओं का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, हर गांव तीर्थ के समान बने इसके लिए ग्राम वासियों को नशा मुक्त करने के लिए आगे आना होगा गांव के यूवा बुजुर्ग सबको संकल्पित होना होगा। कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री पटेल ने मंगलवार को यह बात महेश्वर विधानसभा के मातपुर गांव में विकास यात्रा के दौरान कही। उन्होंने करीब डेढ़ घण्टे के अपने संबोधन में भारत शासन और मप्र शासन की अनेकों योजना से हुए सार्वजनिक विकास कार्यो और व्यक्तिगत विकास के बारे में जानकारी दी।
विकास कार्यों का किया शिलान्यास
इसी के साथ प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने विकास यात्रा के उद्देश्यों के बारे मे विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने मातपुर गांव में 2 लाख 4 हजार की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास भी किया। यहां कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने भी संबोधित करते हुए विकास यात्रा के उद्देश्य और विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एसपी धर्मवीरसिंह, एसडीएम अग्रिम कुमार, महेश्वर पूर्व विधायक भूपेन्द्र आर्य, पूर्व करही नगर परिषद अध्यक्ष आशा वासुरे व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बंटी तंवर सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मातपुर में हुए विकास कार्य और योजनाओं से लाभान्वित
महेश्वर विधानसभा के मातपुर गांव में पूर्व के वर्षों में कई सार्वजनिक कार्य हुए है। वहीं इसके अलावा मप्र शासन और भारत शासन की योजनाओं से हितग्राही लाभान्वित हुए इनमें 222 पीएम आवास, मुख्यमंत्री संबल योजना में अनुग्रह प्राप्त करने वाले 15, संबल योजना में अंतेष्टि सहायता से 33 परिवारों को सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम 362 हितग्राहियों के नाम, सामाजिक पेंशनधारी 344 व मातपुर गांव में कुल 2028 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इसके अलावा मातपुर गांव में अब तक सार्वजनिक कार्यो 335000 हजार के वृक्षारोपण कार्य, बड़वी में 335000 हजार के वृक्षारोपण कार्य, बेड़ीपूरा में 336000 हजार सामुदायिक वाटर पोण्ड के कार्य, मातपुर में 70000 हजार के कंटूर ट्रेंच कार्य, नयापुरा बड़वी में 437000 हजार के निस्तार तलाब, 288000 हजार के समुदायक वाटर पोण्ड, मातपुर में 64000 हजार गली प्लग कार्य और 10 लाख के सुंदर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुए।
ये भी पढ़े- Mahakal नगरी में Mahashivratri पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रज्जवलित होंगे 18 लाख दीपक












Click it and Unblock the Notifications