केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रवासी युवाओं को दिया LER मंत्र, जानिए इसका फुल फॉर्म
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए LER मंत्र दिया.

Recommended Video

17 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में केंद्रीय नागरीक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए, जहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए LER मंत्र दिया, साथ ही उन्होंने प्रवासी युवाओं से इस मंत्र के साथ आगे बढ़ने का अनुरोध भी किया। 17 वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही सूरिनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी, गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली, राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्मेलन को संबोधित किया।
सिंधिया ने प्रवासी युवाओं को दिया मंत्र
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, आज आजादी के अमृत महोत्सव के वर्षों में जो 2013-14 में भारत आर्थिक स्थिति में विश्व में 13 नंबर की शक्ति थी, आज भारत पांचवें नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था विश्व में बन चुकी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, और 2030 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी, जर्मनी और जापान से भी आगे निकलकर। साथ ही सिंधिया ने कहा की, आज के इस दिवस पर आप सभी लोगों से निवेदन है, भारत की इंडियन ग्रोथ स्टोरी में भागीदार बने, प्रधानमंत्री जी के संकल्प को मजबूत करें। अपनी जन्मभूमि से जुड़े रहे, और हमारे युवाओं को जो हमारे इंडिया के बाहर काम कर रहे हैं। मेरा एक ही मंत्र है, एक ही संदेश है, LER, लर्न, अर्न एंड डू रिटर्न। मुझे विश्वास है कि, आपकी भागीदारी के साथ भारत की यह सदी होगी। इसी भावना के साथ भारत माता की जय।
भारत की जनसंख्या 138 करोड़ है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, हम आज देखें कि, भारत की छाप हमारे प्रवासी भारतीयों ने कहां नहीं छोड़ी, चाहे हम कोई मल्टीनेशनल कॉरपोरेशन देखें, चाहे हम देश के नेतृत्व करने वाले लोगों को देखें, चाहे हम विशेषज्ञों को देखें, चाहे हम एक एक सेक्टर में डॉक्टर इंजिनियर को देखें, चाहे यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी हों, चाहे हमारे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्यम नडेला हो, चाहे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हो, चाहे आयरलैंड के राष्ट्रपति लियो वार्डकार हो, यह अतिशयोक्ति नहीं होगी, यदि हम कहें, भारत और भारतीयों को उभारने का काम प्रवासी भारतीयों को ने किया है, और अकेले नहीं अपने साथ पूरे विश्व को उठाने का कार्य हमारे प्रवासी भारतीयों ने किया है। इसलिए मैं मानता हूं कि भारत की जनसंख्या केवल 135 करोड़ तक सीमित नहीं, बल्कि भारत की जनसंख्या 138 करोड़ है, जिसमें तीन करोड़ हमारे प्रवासी भारतीयों की जनसंख्या है।
ये भी पढ़े- CM Shivraj के साथ प्रवासी भारतीयों ने किया पौधारोपण, QR कोड से जान सकेंगे पौधे का हाल
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications