CM Shivraj के साथ प्रवासी भारतीयों ने किया पौधारोपण, QR कोड से जान सकेंगे पौधे का हाल
प्रवासी भारतीय मेहमानों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नमो ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया। यहां लगाए हर पौधे पर QR कोड है। यह कोड पौधरोपण करने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को भी दिया गया है।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का समापन मंगलवार को होना है। वहीं इससे पहले प्रवासी भारतीय मेहमानों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ नमो ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण किया। यहां लगाए हर पौधे पर QR कोड है। यह कोड पौधरोपण करने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को भी दिया गया है। इसे स्कैन कर प्रवासी भारतीय अपने पौधे की निरंतर स्थिति जान पाएंगे। 'नमो ग्लोबल गार्डन' प्रवासी भारतीयों को इस सम्मेलन की स्मृतियों की सदैव याद दिलाता रहेगा। वे अपने हाथों से लगाये इन पौधों के माध्यम से सदैव न सिर्फ हमसे जुड़े रहेंगे, बल्कि मध्यप्रदेश की प्रगति व विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी उनका नाता हमसे बना रहेगा।
कुछ इस तरह शुरू हुआ अभियान
इससे पहले सोमवार को पौधारोपण के बाद सीएम शिवराज ने बताया की, इंदौर के लिए गर्व का विषय है कि ग्लोबल गार्डन यहां बन रहा है। पेड़ यदि रहेंगे तो यह दुनिया रहेगी। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरती रहने लायक हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचामृत का संदेश दिया। जीरो कार्बन के लक्ष्य को तय करने के लिए उन्होंने समय सीमा तय की है। 19 फरवरी 2020 से मैं रोज पेड़ लगाता हूँ। मध्यप्रदेश में हमने अंकुर पोर्टल लॉन्च किया है जिसमें हमने जन्मदिन, वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण लगाने की अपील की है। अब यह अभियान बन गया है।
इस कारण 'नमो ग्लोबल गार्डन' हुआ नाम
इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा की, जब इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना था तो हमारे दिमाग में यह बात आई कि क्यों न सभी देशों से आए अतिथियों के साथ एक-एक पेड़ लगाया जाए। जिससे इंदौर में ग्लोबल गार्डन बन जाएगा। इन पेड़ों के साथ लगे क्यूआर कोड से आपको पता चलता रहेगा कि आपका पेड़ कितना बढ़ रहा है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपका पेड़ सुरक्षित रहेगा। इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए ग्लोबल गार्डन को नमो ग्लोबल गार्डन के नाम से नई पहचान देने का एलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा की, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व के कल्याण के लिए क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग से दुनिया को बचाने के लिए पंचामृत का संदेश दिया है। हमने फैसला किया है कि, ग्लोबल गार्डन का नाम 'नमो ग्लोबल गार्डन' होगा।
ये भी पढ़े- प्रवासी भारतीय विश्व में भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं...PM MODI ने दिया खास संदेश












Click it and Unblock the Notifications