10000 रन बनाने वाले इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया रिटायरमेंट, भारत के खिलाफ डेब्यू पर खेली थी धांसू पारी

इंग्लैंड के लिए घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले ऑल राउंडर लियाम डॉसन ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह अपने बल्ले से और गेंद दोनों से कमाल दिखाते थे। इसके अलावा इंग्लैंड की सीनियर टीम से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेला था।

उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से तुरंत संन्यास की घोषणा की है। शायद सफेद गेंद में लीग क्रिकेट पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। डॉसन ने साल 2007 में हैम्पशायर के लिए पदार्पण किया था और तब से वह टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

Liam Dawson

टेस्ट में नहीं मिला ज्यादा मौका

उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया और इनमें 110 रन बनाने के अलावा 8 विकेट भी अपने नाम किए। घरेलू क्रिकेट में उनका जलवा देखने को मिलता था। वह रेड गेंद क्रिकेट में विपक्षी टीमों के लिए सिरदर्द बनकर सामने आते थे।

भारत के खिलाफ खेली धांसू पारी

लियाम डॉसन के टेस्ट सफर का आगाज़ बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 2016-17 के भारत दौरे पर चेन्नई टेस्ट से अपना डेब्यू किया और पहली ही पारी में 66 रन बनाकर नाबाद रहे। फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलकर गायब हो गए। क्रिकेट की अनिश्चितताओं के कारण, सफेद जर्सी में दोबारा दिखने के लिए उन्हें एक लंबा लंबा अरसा काटना पड़ा। आखिरकार उनकी यह तपस्या 2025 में भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में रंग लाई, जब उन्हें एक बार फिर नेशनल टीम में बुलावा मिला।

घरेलू आंकड़े चौंका रहे हैं

वह हैम्पशायर के लिए एक हीरो की तरह थे, 218 फर्स्ट-क्लास मैचों में 10,000 से ज्यादा रन बनाना कोई छोटी बात नहीं है। इस सदी में हैम्पशायर के लिए उनसे ज्यादा रन सिर्फ रॉबिन स्मिथ, जिमी एडम्स और जेम्स विंस जैसे बड़े नाम ही बना सके हैं। वे सिर्फ बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक मैच-विजेता गेंदबाज भी हैं। उनके नाम फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में 380 विकेट दर्ज हैं, जो उनकी काबिलियत का प्रमाण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+