Indore News: चोरल में गिरी निर्माणाधीन मकान की छत, कई मजदूर दबे, 5 ने गंवाई जान
मध्य प्रदेश के इंदौर के पास चोरल में बड़ा हादसा हो गया, जहां निर्माणाधीन फार्म हाउस की छत काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। हादसे में अब तक 3 मजदूरों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कुछ मजदूर मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिनको निकालने का काम किया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, और छत के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकलने का काम शुरू किया। मलबे से निकले मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, तो वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन मकान पर गुरुवार को स्लैप डाली गई थी, जहां शुक्रवार की सुबह जब मजदूर काम करने पहुंचे तो स्लैब उनके ऊपर गिर गया। इस पूरे घटनाक्रम में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण किया है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां सभी को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
घटनाक्रम में घायल सभी मजदूरों को इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है, तो वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं। वहीं अब पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनाक्रम की जांच में जुट गए हैं, जहां क्रेन की मदद से छत और लोहे के स्ट्रक्चर को हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं इसके बाद जांच पड़ताल का काम शुरू होगा। मध्य प्रदेश में इससे पहले भी इसी तरह के अलग-अलग मामले निकलकर सामने आ चुके हैं, जहां इस तरह की घटनाक्रम में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं अब एक बार फिर चोरल में हुए इस घटनाक्रम से इलाके में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: जाम गेट पर सूर्योदय देखने निकले स्टूडेंट्स, कार पलटी तो 2 मरे, 3 घायल












Click it and Unblock the Notifications