Indore News: जाम गेट पर सूर्योदय देखने निकले स्टूडेंट्स, कार पलटी तो 2 मरे, 3 घायल

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित जाम गेट पर उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब जाम गेट पर सूर्योदय देखने गए स्टूडेंट्स की कार हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही की, कार के हादसे का शिकार होते ही कुछ लोगों की नजर कार पर पड़ी, तो लोग कार के पास पहुंचे, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के मुताबिक, कार में पांच स्टूडेंट्स मौजूद थे, जिनमें से 2 की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 3 लोग घायल हो गए। कार में युवक और युवतियां दोनों मौजूद थे। यही कारण रहा की कार में मौजूद एक युवक और युवती की मौत हो गई, तो वहीं दो युवक और युवती घायल बताए जा रहे हैं।

Indore

पूरा घटनाक्रम रात लगभग 1 के आसपास हुआ, जब स्टूडेंट इंदौर से जाम गेट के लिए निकले थे। जाम गेट पहुंचने से पहले ही स्टूडेंट्स की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जहां कार एक से दो बार पलटी खा गई। वहीं कार के पलटी खाते ही सभी लोग कर से बाहर की तरफ निकल गए, जहां जंगल में इन लोगों की मदद के लिए आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचते ही स्टूडेंट्स ने अपने हाल बयां किए हैं, जिसके बाद ग्रामीण, घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। 3 लोगों का इलाज फिलहाल जारी है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जहां प्रारंभिक जांच में सभी स्टूडेंट्स के शराब के नशे में होने की बात निकलकर सामने आई है। साथ ही सामने आया है की कार की गति तेज होने के कारण वह मुड़ नहीं सकी, जिसके चलते कार का शिकार हो गई है। हादसा, जाम गेट से लगभग 3 किलोमीटर पहले कदावली गांव में हुआ, जहां हादसा होते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंच गए थे, जिसकी चलते 3 लोगों की जान बच गई।

ये भी पढ़े- Indore News: चलती एक्टिवा पर दिल ने दिया धोखा, देखते ही पुलिसकर्मी ने किया चौंकाने वाला कारनामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+