Video: जंगल में हलचल, ग्रामीणों ने शेरू - शेरू कहकर चिल्लाया तो बाघ ने दिया ऐसा रिएक्शन
महू के मलेंडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ है, जहां ग्रामीणों ने बाघ को देखते ही उसका वीडियो बना लिया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में बीते दिनों बाघ की दहशत दिखाई दे रही थी, जहां कुछ दिनों से महू के पास मलेंडी में बाघ की मूवमेंट नहीं होने से संभावना जताई जा रही थी कि बाघ जंगल की ओर रवाना हो गया है, लेकिन अब एक बार फिर मलेंडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ है, जहां ग्रामीणों ने बाघ को देखते ही उसका वीडियो बना लिया। साथ ही ग्रामीण बाघ को शेरु - शेरु कहकर चिल्लाने लगे जिसके चलते बाघ जंगल की ओर रवाना हो गया। वहीं ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बाघ ने किया शिकार
बाघ की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बाघ के मूवमेंट वाले इलाके का मौका मुआयना किया है। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को बाघ के द्वारा किया गया शिकार भी देखने मिला, जिसे देखने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लंबे वक्त से बाघ का मूवमेंट इसी क्षेत्र में रहा होगा। यही कारण है कि बाघ के द्वारा किया गया शिकार पूरी तरह से कंकाल के रूप में तब्दील हो गया है। वहीं बाघ का मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग की टीम ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल में ना जाने की चेतावनी दी है। वहीं आस-पास के गांव में बाघ के मूवमेंट की मुनादी भी करवाई जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
मलेंडी गांव में था आखिरी मूवमेंट
मध्य प्रदेश के महू स्थित आर्मी वॉर कॉलेज में बीते दिनों बाघ देखने मिला था, जिसके बाद बाघ महू से जंगल की ओर रवाना हो गया था, जहां बाघ की आखिरी लोकेशन मलेंडी गांव के पास ट्रेस की गई थी। उधर, लगातार वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी हुई नजर आ रही थी, जहां वन विभाग की टीम की माने तो बाघ मलेंडी गांव से भी आगे निकल चुका था। बाघ की आखिरी तस्वीर कैद हुई थी, जिसमें बाघ जाता हुआ दिखाई दे रहा था। वहीं अब मलेंडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ है, जहां ग्रामीणों ने बाघ को देखते ही उसका वीडियो बना लिया।
ये भी पढ़े- Indore news: शादी के चंद दिनों में ही पति बना हैवान, चाकुओं से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा












Click it and Unblock the Notifications