Indore news: शादी के चंद दिनों में ही पति बना हैवान, चाकुओं से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा
इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बेहद ही निर्ममता से हत्या कर देने का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी, जहां युवक लगातार युवती को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। युवती ने युवक और उसके परिजनों की हरकत की शिकायत अपनी पिता से भी की थी, जहां युवती ने जल्द ही पिता को ससुराल आकर ले जाने की बात कही थी। वहीं आरोपी युवक ने घर में ही 10 से ज्यादा वार कर पत्नी की हत्या कर दी।
कुछ ऐसा पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला इंदौर के पास महू का है, जहां लगभग 17 दिन पहले युवक और युवती की शादी हुई थी जिसके बाद से ही युवक लगातार युवती पर दहेज के लिए दबाव बना रहा था। वहीं देर रात युवक और युवती के बीच विवाद होने के बाद युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जहां 10 से ज्यादा वार युवक ने युवती के शरीर पर किए हैं। युवक ने युवती के चेहरे पीठ गर्दन और पीठ पर यह वार किए हैं। दोनों की शादी 21 मई को हुई थी। उधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां परिजन युवती को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
पिता को फोन कर बताई थी पीड़ा
मृतक युवती के परिजनों ने बताया कि, शादी के बाद से ही युवक लगातार युवती को दहेज के लिए परेशान कर रहा था, जहां युवती ने अपने पिता से इस बात की शिकायत परिजनों से की थी। युवती ने अपने पिता को बताया था कि, ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं युवती ने अपने पिता से उसे ससुराल चले जाने की गुहार भी लगाई थी, जिसके बाद देर रात आरोपी युवक ने घटनाक्रम को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है की आरोपी के हाथ में भी चोट लगी है, जहां उसका इलाज अस्पताल में जारी है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है तो वहीं आगे की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े- Love jihad: पहचान छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया, जबरदस्ती संबंध बनाकर धर्म परिवर्तन के लिए डाला दबाव












Click it and Unblock the Notifications