Viral Video: जाम गेट के पास फिर दिखा बाघ, राहगीरों ने किया कैमरे में कैद

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर के पास महू में एक बार फिर बाघ का मूवमेंट देखने मिला है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाघ पुलिया क्रॉस करते नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो जाम गेट से गुजर रहे वाहन चालकों ने बनाया है।

बताया जा रहा है कि, कुछ लोग इंदौर से खरगोन की ओर जा रहे थे, तभी जाम गेट से थोड़ी दूर पहले ही एक बाघ सड़क किनारे घूमता नजर आया, जहां पहले तो यह सभी लोग डर गए, लेकिन फिर इन्होंने हिम्मत करते हुए बाघ का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Indore

पहले भी हुआ था मूवमेंट

मध्यप्रदेश के महू में इन दिनों वन्यजीवों की एक्टिविटी देखने मिल रही थी, जहां अब महू के अंतर्गत आने वाले पिकनिक स्पॉट जाम गेट से महज 500 मीटर की दूरी पर वन्यजीव ने गाय का शिकार किया था। शिकार की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां अब यह पता लगाया जा रहा था कि शिकार तेंदुए ने किया था, या फिर बाघ ने किया था। वन विभाग की टीम को शिकार के आसपास वन्यजीव के पग मार्क भी मिले थे। शिकार की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए थे। वहीं कुछ लोगों ने शिकार के सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

वन विभाग हुआ अलर्ट

मध्यप्रदेश के महू में लगातार बाघ और तेंदुए की एक्टिविटी होने की जानकारी सामने आ रही है, जहां इससे पहले भी महू के मलेंडी और नंदलाई घाटी में बाघ का मूवमेंट हुआ था, उस दौरान भी बाघ और तेंदुए के द्वारा गाय और अन्य वन्यजीवों का शिकार किया गया था, तो वहीं एक बुजुर्गों तक शिकार भी बाघ के द्वारा किया जाना सामने आया था। वहीं अब एक बार फिर पिकनिक स्पॉट जाम गेट कुछ ही दूरी पर लोगों को बाघ नजर आया है। उधर, वन विभाग की टीम ने भी जाम गेट आने वाले पर्यटकों को अलर्ट किया है, जहां पर्यटकों को जंगल में ना जाने का अल्टीमेटम दिया गया है।

ये भी पढ़े- MP news: पातालपानी और कालाकुंड के बीच शुरू हो रही हेरिटेज ट्रेन, कुछ ऐसा है पूरा शेड्यूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+