MP news: पातालपानी और कालाकुंड के बीच शुरू हो रही हेरिटेज ट्रेन, कुछ ऐसा है पूरा शेड्यूल

यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 26 अगस्‍त 2023 से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी। ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11:05 बजे पातालपानी से चलकर 13:25 बजे कालाकुंड पहुँचेगी तथा ट्रेन संख्‍या 52966 कालाकुंड पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15:34 बजे चलकर 16:30 बजे पातालपानी पहुँचेगी।

इस ट्रेन में दो एसी चेयर कार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1, D2 व D3 रहेंगे। इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265 एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20 प्रति टिकट प्रति व्‍यक्ति रहेगा। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन या आरक्षण केन्‍द्रों से की जा सकती है।

Indore

प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेंगे पर्यटक

देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं।इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं।

ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

ये भी पढ़े- Indore ने स्वच्छता के बाद वायु सर्वेक्षण में मारी बाजी, हासिल किया नंबर 1 स्थान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+