Indore News: हाथ में झाड़ू थाम सड़क साफ करती दिखी केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, दिया ये खास संदेश
इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम कार्यक्रम के साथ माल्यार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर अपने हाथों में झाड़ू थाम सड़क साफ करती नजर आ रही थी।
साथ ही सावित्री ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सभापति मुन्नालाल यादव, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में गांधी जयंती पर स्वच्छता महाअभियान चलाया गया, जहां इस दिन केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित सम्मान समारोह में सफाई मित्रों को सम्मानित करने के साथ ही इंदौर की स्वच्छता की जमकर सराहना की है।
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, एमआईसी मेंबर जीतू यादव, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल और राजेंद्र राठौर समेत तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्मान समारोह में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इंदौर की स्वच्छता की सराहना करते हुए, स्वच्छता का महत्व समझाया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव कहा कि, इंदौर आंठवी बार स्वच्छता में नंबर वन आने के लिए कई नवाचारों के साथ सर्वे में उतरेगा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम कार्यक्रम के साथ माल्यार्पण किया गया।
ये भी पढ़े- Indore News: प्रशासन ने खाली करवाए बिल्डिंगों के बेसमेंट, अब इस काम में आएगी खाली स्पेस












Click it and Unblock the Notifications