Indore News: प्रशासन ने खाली करवाए बिल्डिंगों के बेसमेंट, अब इस काम में आएगी खाली स्पेस
इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह व आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शहर के व्यवसायिक भवनो में बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अन्य उपयोग पर जिला प्रशासन व निगम प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत शहर के विभिन्न स्थानो में बेसमेंट में किये गये निर्माण को हटवाया जा रहा है, तथा जिन स्थानों पर बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अन्य उपभोग किया जा रहा है उन स्थानों के कई भवनो के बेसमेंट को सील किया गया है।
इसके साथ ही शहर के ऐसे भवन जहां पर बेसमेंट में पार्किग के स्थान पर अन्य व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी, ऐसे भवन स्वामी को जिला प्रशासन व निगम प्रशासन द्वारा नोटिस उपरांत भवन स्वामी द्वारा स्वेच्छा से पार्किंग के स्थान को रिक्त किया जाकर, बेसमेंट को पार्किंग में तब्दील किया जा रहा है तथा पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

इसी क्रम में कलेक्टर आशीष सिंह व आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा झोन क्रमांक 8 व 11 के अंतर्गत पार्किंग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग करने पर जिला प्रशासन व निगम प्रशासन द्वारा सील किये गये, रिंग रोड स्थित महिदपुर वाला, एमजी रोड स्थित खंडेलवाल सुजुकी, साउथ तुकोगंज स्थित एसएनजी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त स्थानो पर जिला व निगम प्रशासन द्वारा इन स्थानो को पार्किंग के स्थान पर अन्य व्यवसायिक उपयोग करने पर सील करने की कार्यवाही की गई थी, इसके उपरांत उपरोक्त उल्लेखित भवन स्वामी द्वारा शपथ पत्र देते हुए, बेसमेंट में पार्किंग हेतु स्पेस रिक्त किया गया।
कलेक्टर सिंह व आयुक्त वर्मा द्वारा झोन क्रमांक 8 व 11 में बेसमेंट में पार्किंग हेतु किये जा रहे कार्यो का अवलोकन करते हुए, नागरिको की पार्किंग की सुविधा को देखते हुए, बेसमेंट में रिक्त स्थान को पार्किंग हेतु उपयोग करने, बेसमेंट पार्किंग में आने वाले वाहनो हेतु पर्याप्त स्थान पर रेम्प बनाने, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था करने के साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के साथ ही पार्किंग को शीघ्र प्रारम्भ करने के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एडीएम, एसडीएम, भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।
इसके साथ ही कलेक्टर सिंह व आयुक्त वर्मा द्वारा जिला व निगम प्रशासन के संबंधित अधिकारियो को शहर के अन्य झोन क्षेत्रो में बेसमेंट पार्किंग के स्थान पर अन्य व्यवसायिक उपयोग करने वाले के विरूद्ध सील करने की कार्यवाही के पश्चात पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जिला प्रशासन व निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर अन्य व्यवसायिक उपयोग राजगढ वाला फर्नीचर अमितेष नगर, युनिक हॉस्पिटल अन्नपूर्णा रोड, होटल कंटरी पार्क गंगवाल बस स्टेड पर भी कार्यवाही की गई थी, जिनके द्वारा भी बेसमेंट में पार्किंग हेतु कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: पितृ पक्ष में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 लाख तर्पण के साथ पितरों को मिला मोक्ष












Click it and Unblock the Notifications