11 वीं क्लास की स्टूडेंट ने कार्डियक अरेस्ट के चलते 10 मिनट में तोड़ा दम, अब आंखे करेंगी दूसरे की जिंदगी रौशन

11वीं क्लास की छात्रा को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया, जिसके चलते छात्रा की महज 10 मिनट के अंदर ही मौत हो गई। परिजनों ने छात्रा की मौत के बाद उसकी आंखें डोनेट करने का फैसला लिया है.

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर की निजी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं क्लास की छात्रा को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया, जिसके चलते छात्रा की महज 10 मिनट के अंदर ही मौत हो गई। परिजनों ने छात्रा की मौत के बाद उसकी आंखें डोनेट करने का फैसला लिया है, जिससे अब छात्रा की आंखों से दूसरे जिंदगी रोशन होगी। छात्रा दोपहर को अपनी सहेलियों के साथ क्लास से निकल रही थी, तभी अचानक गश खा कर नीचे गिर पड़ी, जिसके बाद उसे शिक्षकों द्वारा देखा गया, तो छात्रा बेहोश नजर आई, जहां शिक्षक और स्कूल प्रबंधन छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

शार्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट

मृत छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। वहीं शार्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट सामने आया है। डॉक्टरों के मुताबिक सर्दी में कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि, छात्रा को कार्डियक अरेस्ट आया है। उधर, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने छात्रा की आंखें डोनेट करने का फैसला लिया है। वहीं गुरुवार को छात्रा का उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार हुआ। बताया जा रहा है कि, छात्रा पढ़ने में काफी होशियार थी। वहीं अब छात्रा की मौत के बाद परिजन बेसुध नजर आ रहे हैं। उधर, छात्रा की मौत के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया।

लगातार सामने आ रहे मामले

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार कार्डियक अरेस्ट से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं, जहां हाल ही में 60 घंटे के अंदर लगभग 11 लोगों की मौत कार्डियक अरेस्ट के चलते यह सामने आई थी। कार्डियक अरेस्ट से मरने वालों में युवाओं की संख्या भी शामिल है, जहां 32 और 23 साल के ऐसे युवा कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत का शिकार हुए हैं, जिन्हें ना तो किसी तरह की कोई बीमारी थी और ना ही वह किसी तरह का कोई नशा करते थे, लेकिन अब बावजूद इसके कई युवा कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत का शिकार हो गए। वहीं अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर की निजी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं क्लास की छात्रा को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया, जिसके चलते छात्रा की महज 10 मिनट के अंदर ही मौत हो गई। परिजनों ने छात्रा की मौत के बाद उसकी आंखें डोनेट करने का फैसला लिया है, जिससे अब छात्रा की आंखों से दूसरे जिंदगी रोशन होगी।

ये भी पढ़े- MP में Congress के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज, मिशन 2023 में कितना मिलेगा फायदा, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+