MP में Congress के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज, मिशन 2023 में कितना मिलेगा फायदा, जानिए?
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर एक नजर डालें तो यह अभियान सियासत के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के हर जिले और बूथ स्तर तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता अपना अच्छा खासा दम दिखाएंगे.

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज कर दिया है। 26 जनवरी से यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया है। मालवा निमाड़ के सभी जिलों में भी कांग्रेस ने इस अभियान का आगाज गणतंत्र दिवस के साथ ही कर दिया है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जिले से लेकर बूथ स्तर तक ले जाते नजर आएंगे। कांग्रेस ने यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद शुरू करने का फैसला लिया है, जहां इस अभियान के जरिए कांग्रेस जनता तक पहुंचने की कोशिश करती नजर आ रही है।

इसलिए खास है कांग्रेस का अभियान
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर एक नजर डालें तो यह अभियान सियासत के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के हर जिले और बूथ स्तर तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता अपना अच्छा खासा दम दिखाएंगे तो वहीं मिशन 2023 से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने में इस अभियान का सहारा लेंगे। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधने का काम भी इस अभियान के जरिए करने जाएंगे, जिसके बाद कांग्रेस साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अच्छी-खासी टक्कर देती नजर आएगी।

मिशन 2023 के लिए तैयार कांग्रेस
कांग्रेस मिशन 2023 के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस की अलग-अलग अभियान मध्यप्रदेश में एक चलती दिखाई दे रहे हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी तैयार नजर आ रहे हैं, जहां वे लगातार राजधानी भोपाल में नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में महीनों का समय शेष है, जिसे देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा को मिली सफलता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आए थे, जहां उन्होंने बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करते हुए खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जैसे इलाकों में अपना दम खम दिखाया था। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश के तमाम उन जिलों को कवर किया था, जहां बीजेपी का अच्छा खासा वर्चस्व माना जाता है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस ने इन जिलों में अपना दम खम दिखाने का पूरा प्रयास किया था। साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको देखते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़े- Weather update : मालवा निमाड़ में छाया कोहरा, जानिए किस जिले में कैसे हैं हाल?












Click it and Unblock the Notifications