MP news: खंडवा में कावड़ यात्रा पर पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, गृह मंत्री बोले- स्थिति नियंत्रण में है

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कावड़ यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, और उपद्रवियों को खदेड़ने का काम किया। इस घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में तैनात किया गया है।

घटनाक्रम के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आ रही है, जहां प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भी आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, खंडवा में हुए घटनाक्रम के बाद सीसीटीवी कंगाले जा रहे हैं, जहां अज्ञात के खिलाफ कायमी कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Indore

गृह मंत्री ने कही ये बात

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, त्योहारों का महीना है। त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश के अंदर पुलिस को अलर्ट मोड पर कहा गया है। बारीकियों की भी चिंता करने को कहा गया है, जहां तक सवाल खंडवा का है, खंडवा में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। तहसीलदार की गाड़ी को पत्थर लगा था, कांच फूटा है, जिसमें अज्ञात के खिलाफ कायमी की गई है। सीसीटीवी फुटेज सारे के सारे निकलवा लिए गए हैं, और उनको खंगाला जा रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

दरअसल, यह पूरा मामला खंडवा जिले में उस वक्त घटित हुआ था, जब सावन सोमवार के पवित्र अवसर पर हिंदू राष्ट्र की कावड़ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली थी। कावड़ यात्रा को महादेवगढ़ मंदिर जाना था, जहां कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद थे। यह सभी लोग डीजे की धुन पर नाचते गाते नजर आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे यात्रा कहारवाड़ी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी महादेवगढ़ मंदिर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पथराव का घटनाक्रम हो गया, जहां चौकी के सामने पहुंचते ही यात्रा पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग तितर-बितर होने लगे। करीब 5 मिनट तक असामाजिक तत्वों ने पथराव किया, जहां पथराव में तहसीलदार की गाड़ी का कांच भी फूट गया।

ये भी पढ़े- Live Accident Video: देखते ही देखते कुंड में समा गई कार, बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+