Live Accident Video: देखते ही देखते कुंड में समा गई कार, बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शहर के टूरिस्ट स्पॉट पर देखते ही देखते कार तालाब में गिर गई, जहां कार में 12 साल की बच्ची बैठी हुई थी, तो वहीं उसे बचाने के लिए पिता ने भी तालाब में छलांग लगा दी। वहीं दोनों को डूबता देख कुछ लोग इनके पास पहुंचे, और दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार पुलिया से नीचे की ओर जा गिरी। कार नीचे गिरते ही कार में बैठे लोग तालाब में समाने लगे। वहीं चीख-पुकार सुनते ही आसपास खड़े लोग तालाब में डूब रहे लोगों की मदद के लिए पहुंचे, जहां लोगों ने प्रयास कर बच्ची और उसके पिता को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया है।

Indore

कुछ इस तरह हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सिमरोल घाट सेक्शन से 10 किलोमीटर अंदर लुधिया कुंड का बताया जा रहा है। यहां एक कपल अपनी बच्ची के साथ घूमने गया हुआ था, जहां कपल ने कार को कुंड किनारे खड़ा कर दिया था। वही हैंड ब्रेक लगाए बगैर सभी लोग कार से उतर रहे थे कि अचानक कार पीछे की ओर जाने लगी है, जहां कार में बैठी 12 साल की बेटी को अकेला देख पिता भी कार की तरफ तोड़े, और देखते ही देखते कार कुंड में समा गई। वहीं पिता बेटी को बचाने के लिए कुंड में कूद गए हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जहां कुछ लोग मौके पर पहुंचे और पिता-पुत्री को बचाया।

Recommended Video

      Live Accident Video: देखते ही देखते कुंड में समा गई कार, बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग

      कुंड में जा गिरी बच्ची

      घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां पिता और पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उधर, अस्पताल में पिता और पुत्री का इलाज जारी है। वहीं इस घटनाक्रम को देखने के बाद मां भी बदहवास नजर आ रही है। परिजनों ने बताया कि, पिता और पुत्री की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, जहां दोनों को भी अत्यधिक चोट नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार का गेट बंद होता तो बच्ची के सिर में चोट लगने की संभावना थी। गनीमत रही कि कार का गेट खुल गया, और बच्ची कुंड में जा गिरी।

      ये भी पढ़े- Raksha bandhan 2023: भाई की कलाई पर बंधेगी केले के रेशे से बनी राखियाँ, बहनें तैयार कर रही रक्षा सूत्र

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+