Railway Update: रक्षाबंधन पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, इंदौर से कहां तक जाएगी, जानिए

रक्षाबंधन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर से निजामुद्दीन के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की सुविधाजनक यात्रा को ध्‍यान में रखते हुए इंदौर से निजामुद्दीन के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे चलेगी।

Indore

14 अगस्त, 2024 बुधवार को गाड़ी संख्या 04412 हज़रत निज़ामुद्दीन - इंदौर स्पेशल 23:15 बजे हज़रत निज़ामुद्दीन से चल कर अगले दिन नागदा 10:05 बजे एवं उज्जैन 11:20 बजे आएगी तथा गुरूवार को 13.00 बजे इंदौर पहुँचेगी ।
15 अगस्त 2024 को गाड़ी संख्या 04411 इंदौर - हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल 15:00 बजे इंदौर जंक्शन से चल के उज्जैन 16:15 बजे एवं नागदा 18:10 बजे होती हुई हज़रत निज़ामुद्दीन 04:40 बजे पहुँचेगी।

इस ट्रेन में एक सेकंड एसी कम थर्ड , स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मथुरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा एवं उज्जैन स्‍टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन सहित अन्‍य जानकारियों के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

7 अगस्त 2024 से उधना-गाज़ीपुर सिटी के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। यात्रियों की मांग एवम उन्हें सुविधा देने के लिए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ उधना से गाज़ीपुर सिटी के मध्य स्पेशल अनारक्षित ट्रेन स्पेशल किराया के साथ चलेगी।

वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों के अतितिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा उधना से गाज़ीपुर सिटी के मध्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। यह दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी।

गाड़ी संख्या 09061 उधना गाज़ीपुर सिटी स्पेशल उधना से 07 से 28 अगस्त, 2024 तक प्रति बुधवार को 22.00 बजे चलेगी। यह ट्रेन प्रति गुरुवार को 05.00 बजे रतलाम एवम 05.50 बजे नागदा स्टेशन होते हुए शुक्रवार को 06.30 बजे गाज़ीपुर सिटी स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09062 गाज़ीपुर सिटी उधना स्पेशल 9 से 30 अगस्त, 2024 तक गाज़ीपुर सिटी से प्रति शुक्रवार को 09.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन प्रति शनिवार को 09.53 बजे नागदा एवम 10.30 बजे रतलाम आएगी एवम शनिवार को 18.00 बजे उधना स्टेशन पहुँचेगी।

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में उधना, सायन, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटवा, गोविंदपुरी, प्रयागराज एवम बनारस स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

इस ट्रेन में 16 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव, कोच कंपोजिशन सहित अन्‍य जानकारियों के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- Heritage Train: 2 नहीं बल्कि 3 दिन चलेगी हेरिटेज ट्रेन, पर्यटक लेंगे रोमांचक सफर का मजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+