Heritage Train: 2 नहीं बल्कि 3 दिन चलेगी हेरिटेज ट्रेन, पर्यटक लेंगे रोमांचक सफर का मजा
Heritage Train: मानसून के मौसम में हेरिटेज ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है, जहां 2 अगस्त से पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अब शुक्रवार को भी चलेगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन को अब शुक्रवार को भी चलाया जायेगा।
वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार 52965/52966 पातालपानी-कालाकुंड-पातालपानी हेरिटेज ट्रेन 02 अगस्त, 2024 से प्रति शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, कोच कंपोजिशन, ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन 20 जुलाई, 2024 से प्रति शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी।
वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी तथा वापसी में ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड - पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे।
इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा ।
ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 19 जुलाई, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं।
इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास स्थित पातालपानी में अब जल्द ही हेरिटेज ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है।
ये भी पढ़े- MP Weather: एक नहीं बल्कि इतने सिस्टम हुए एक्टिव, इन जिलों में बारिश और बाढ़ का अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications