MP news: सोयाबीन और मक्का की फसल के लिए अमृत बनकर बरस रहे बदरा, तेजी से हो रही वृद्धि
मध्यप्रदेश में दिन में झमाझम बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां लगातार हो रही बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब सोयाबीन और मक्का की फसल तेजी से वृद्धि की ओर आगे बढ़ रही है, जहां अब दोनों ही फसलों की वृद्धि देखने मिल रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां लो प्रेशर सिस्टम के चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखने मिल सकता है। उधर, मानसून के चलते हो रही बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है।

फसलों का निरीक्षण कर कृषकों को दी सलाह
वर्तमान में खरीफ सीजन की फसलें सोयाबीन, मक्का इत्यादि खेतों में कृषकों द्वारा बोई गई है, जो लगभग 20-25 दिन की हो गई हैं। उप संचालक कृषि आर.पी. कनेरिया ने विकासखण्ड देवास के ग्राम सिया तथा विकासखण्ड टोंकखुर्द के ग्राम कलमा, हरनावदा, नाईखेड़ा, कनेरिया, टोंककला तथा बुदासा, बुदासी, भौरासा आदि ग्रामों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान खरीफ फसलें अच्छी स्थिति में होकर वर्तमान कीटव्याधी से रहित हैं, साथ ही फसलों में वृद्धि भी अच्छी है। कृषकों को सलाह दी जाती है कि अपनी फसलों की निगरानी सुबह शाम करते रहे और खेतों में पानी भराई की स्थिति में जल निकासी अवश्य करें।
प्रदेशभर में अच्छी बारिश
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि, प्रदेश के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है.
ये भी पढ़े- MP weather news: भारी बारिश के चलते मालवा अंचल तरबतर, कहीं स्कूलों की छुट्टी तो कहीं नदी-नाले उफने












Click it and Unblock the Notifications