MP weather news: भारी बारिश के चलते मालवा अंचल तरबतर, कहीं स्कूलों की छुट्टी तो कहीं नदी-नाले उफने
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। यही कारण है कि, प्रदेश के अधिकतर जलाशय और तालाब भी अब भरे हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ आंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है।

आंधी और बिजली के साथ भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टे में बैतूल, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा, सीहोर, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, भोपाल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, बड़वानी, झाबुआ, धार, शाजापुर, मंदसौर, नीमच जिले के अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के आधार पर राजस्व सहित ग्रामीण विकास विभाग, जलसंसाधन, होमगार्ड, एमपीईबी, स्वास्थ्य, खाद्य और अन्य विभागों को अलर्ट किया है।
Recommended Video
उज्जैन में स्कूलों की छुट्टी
धार्मिक नगरी उज्जैन में भारी वर्षा को देखते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सभी विद्यालयों में 22 जुलाई यानी शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। स्कूल संचालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून की एंट्री के बाद मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बने लो प्रेशर सिस्टम के चलते बदले मौसम के मिजाज का असर अब पूरे प्रदेश पर देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है। मालवा अंचल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम, अलीराजपुर खंडवा, खरगोन और धार जैसे जिलों में हल्की-फुल्की बारिश का दौर जारी रहा जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
ये भी पढ़े- Indore news: क्या बारिश के चलते 21 जुलाई के बाद अब 22 जुलाई को भी रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications