Indore news: बस हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी का शव सड़क पर रख चक्काजाम, परिजनों ने रखी ये मांग

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के माणिकबाग इलाके में निजी स्कूल की बस ने रेस्टोरेंट कारोबारी को कुचल दिया था, जिसके चलते कारोबारी को मौत हो गई। कारोबारी की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूटा। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने माणिक बाग रोड पर चक्काजाम कर दिया। अर्थी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। करीब 3 घंटे से ज्यादा से चले प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने कलेक्टर आशीष सिंह को मौके पर बुलाने और स्कूल मैनेजमेंट पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

साथ ही मृतक की पत्नी को नौकरी, दोनों बच्चियों की लाइफ टाइम पढ़ाई का खर्च उठाने, एक फ्लैट और स्कूल से दो करोड़ का मुआवजा दिलाने की मुख्य मांगें रखी हैं।

Indore

कुछ इस तरह हुआ हादसा

इंदौर में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब निजी स्कूलों की बस अनियंत्रित होकर दुकानदार और बुजुर्ग पर चढ़ गई हादसे में दुकानदार के मौके पर मौत हो गई तो वहीं बुजुर्ग घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर जो इंदौर थाना पुलिस पहुंची जहां पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया तो वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। इधर, जैसे ही स्कूल बस दुकानदार और बुजुर्ग पर चढ़ी वैसे ही हड़कंप मच गया जहां मौके पर बड़ी संख्या में लोगों केत्रित हो गए वहीं लोगों ने एकत्रित होकर घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दिए इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची इधर दोनों ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां दुकानदार की मौत हो गई तो वहीं बुजुर्गों का इलाज जारी है।

बड़ा हादसा टल गया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, घटना उस वक्त हुई, जब निजी स्कूल की बस ब्रिज से उतरने के बाद मुड़ते समय दुकान में जा घुसी, बस जैसे ही दुकान में घुसी, वैसे ही दुकान में बैठा व्यक्ति बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इसके बाद लोगों की भीड़ में बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इधर, बस की चपेट में एक्टिवा सवार बुजुर्ग भी आ गया, जहां बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के वक्त स्कूल बस में बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

ये भी पढ़े- Indore news: बच्चों से भरी स्कूल बस ने खोया नियंत्रण, दुकानदार को चपेट में लिया, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+