Indore news: बच्चों से भरी स्कूल बस ने खोया नियंत्रण, दुकानदार को चपेट में लिया, मौत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उसे वक्त दर्दनाक हादसा हो गया जब निजी स्कूलों की बस अनियंत्रित होकर दुकानदार और बुजुर्ग पर चढ़ गई हादसे में दुकानदार के मौके पर मौत हो गई तो वहीं बुजुर्ग घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर जो इंदौर थाना पुलिस पहुंची जहां पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया तो वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है
इधर, जैसे ही स्कूल बस दुकानदार और बुजुर्ग पर चढ़ी वैसे ही हड़कंप मच गया, जहां मौके पर बड़ी संख्या में लोगों एत्रित हो गए. वहीं लोगों ने एकत्रित होकर घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दिए इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इधर, दोनों ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दुकानदार की मौत हो गई तो वहीं बुजुर्गों का इलाज जारी है।

बड़ा हादसा टल गया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, घटना उस वक्त हुई, जब निजी स्कूल की बस ब्रिज से उतरने के बाद मुड़ते समय दुकान में जा घुसी, बस जैसे ही दुकान में घुसी, वैसे ही दुकान में बैठा व्यक्ति बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं इसके बाद लोगों की भीड़ में बस चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इधर, बस की चपेट में एक्टिवा सवार बुजुर्ग भी आ गया, जहां बुजुर्ग का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के वक्त स्कूल बस में बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, बस ने टक्कर से पहले एक दो पहिया वाहन को भी ठोका था, जिसके बाद बस सीधे खंभे में जा घुसी। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि, बस की टक्कर से खंबा भी तिरछा हो गया। इधर, हादसे के बाद सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां बस चालक को हिरासत में ले लिया गया, तो वहीं बस को जब्त कर पुलिस ने थाने पहुंचा दिया है। इधर, घायल शख्स का इलाज जारी है, तो वहीं मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप कर दिया गया है। इधर, पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस अब बस से संबंधित
कागजात भी खंगाल रही है।
ये भी पढ़े- Indore news: मंगेतर के साथ प्री-वेडिंग शूट कराते-कराते खाई में गिरा लड़का, हाल बेहाल












Click it and Unblock the Notifications