MP news: इन जिलों से निकली संत शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा, आगे का कुछ ऐसा है कार्यक्रम
धार्मिक नगरी उज्जैन में सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा ने रतलाम के रत्तागढ़ खेड़ा से बड़नगर में प्रवेश किया। बड़नगर से रूनिजा, बालोदा कोरन, बालोदा लक्खा, पिटलावदिया, मलोड़ा पहुंची। वहां से इंगोरिया होते हुए यात्रा नागदा पहुंची।
यात्रा में जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, पूर्व विधायक मुकेश पण्ड्या, बहादुर सिंह बोरमुंडला, सन्त, पुजारी, सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। यात्रा का रात्रि विश्राम नागदा में होगा।

100 व्यक्ति यात्रा के साथ चल रहे
महिदपुर एवं उज्जैन में जन संवाद कार्यक्रम होंगे। सन्त रविदास जन-जागरण यात्रा में लगभग 100 व्यक्ति यात्रा के साथ चल रहे हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों से मिट्टी संग्रहण किया जा रहा है व प्रत्येक तहसील की नदियों का जल संग्रहित कर एकत्रित किया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम वाले स्थानों पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, सन्त शिरोमणि श्री रविदास मन्दिर निर्माण हेतु मिट्टी एवं जल का संग्रहण एवं जन-जागरण 19 दिवसीय अभियान 25 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलाया जायेगा।
यहां तक पहुंची यात्रा
सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा उज्जैन जिले के बड़नगर में प्रवेश कर लिया है। बड़नगर से यात्रा नागदा आकर आज सोमवार 31 जुलाई को विभिन्न स्थानों से निकलकर उज्जैन तराना विकास खण्ड में आयेगी। एक अगस्त को तराना के विभिन्न ग्रामों से होते हुए घट्टिया में प्रवेश करेगी। घट्टिया से यात्रा निकलकर 2 अगस्त को महिदपुर विधानसभा के तनोड़िया होते हुए आगर जिले में यात्रा प्रस्थान करेगी। तत्पश्चात अन्य जिलों में यात्रा जायेगी।
खंडवा में आयोजित होगी यात्रा
खण्डवा गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 अगस्त तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने बताया कि शहर में अलग अलग जगह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। बैठक में बताया कि 3 अगस्त को सुबह नगर निगम चौक से प्रभातफेरी आयोजित की जाएगी, जिसमें रंगबिरंगी वेशभूषा में विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। 3 अगस्त की शाम 6 बजे से केवलराम पेट्रोल पम्प चौराहे पर बैंड प्रतियोगिता, फूड स्टॉल, मलखंभ प्रदर्शन,स्थानीय कलाकारों की ओर्केस्ट्रा,क्विज सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जायेगी।
ये भी पढ़े- Indore news: इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स पकड़ेंगे रफ्तार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications