Indore news: इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स पकड़ेंगे रफ्तार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए निर्देश
रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी और कविता पाटीदार भी साथ थे। सांसद लालवानी ने मंत्री अश्विनी वैष्णव से इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की और इनमें तेजी लाने की मांग की है।
रेल मंत्री ने प्लेटफार्म 1 से लेकर प्लेटफॉर्म 6 तक पूरे स्टेशन का भ्रमण किया और यहां बनने वाले मेन स्टेशन की डिजाइन और यात्री सुविधाओं पर चर्चा की। साथ ही पार्क रोड रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया.

रेल मंत्री ने किया निरीक्षण
सांसद शंकर लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन को लेकर भी चर्चा की है। इंदौर रेलवे स्टेशन का दौरा रेल मंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं था, लेकिन वे सांसद श्री शंकर लालवानी के आग्रह पर स्टेशन पहुंचे और यहां से जुड़ी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट अगले 2 दिनों में दिल्ली भेजने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बता दें कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां अश्विनी वैष्णव में इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वहीं इसके बाद उन्होंने इंदौर रेलवे स्टेशन का दौरा कर विकास कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
सांसद लालवानी ने जताया आभार
सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद करते हुए कहा कि, 'मैंने उनसे इंदौर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण का आग्रह किया और उन्होंने उदारतापूर्वक इसे स्वीकार किया। मंत्री ने इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट की रिपोर्ट अगले दो दिनों में दिल्ली भेजने के लिए कहा है, और मुझे आशा है कि इंदौर को निश्चित रूप से कुछ बड़ी सौगात मिल सकती है। रेल मंत्री के निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- Indore से Amit Shah ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- धारा 370 को बच्चे की तरह गोदी में पाल रखा था












Click it and Unblock the Notifications