Indore News: कांग्रेस को करारा झटका, संजय शुक्ला और विशाल पटेल ने थामा BJP का दामन
Loksabha Election से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कांग्रेस छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। वहीं सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी BJP में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगाया करारा झटका निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए चिंता साबित होगा।
पूर्व विधायक संजय शुक्ला को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी का कट्टर समर्थक माना जाता है। यही कारण है कि, संजय शुक्ला ने अपने नेता सुरेश पचौरी के साथ कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के बीच पारिवारिक रिश्ते भी हैं। यही कारण रहा की संजय शुक्ला अपने साथ विशाल पटेल को भी बीजेपी में ले गए हैं।

पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते हैं, जहां दोनों नेताओं का अच्छा खासा वर्चस्व भी अपने-अपने क्षेत्रों में माना जाता है, संजय शुक्ला विधायक होने के साथ-साथ महापौर का चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं विशाल पटेल देपालपुर विधायक रहने के साथ-साथ पार्टी के लिए अपनी भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दोनों ही नेताओं के नाम टिकट की दौड़ में शामिल थे, लेकिन अचानक दोनों ही नेताओं ने टिकट की दौड़ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
संजय शुक्ला इंदौर की विधानसभा एक से विधायक रह चुके हैं, जहां उन्हें हाल ही में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव हराया था। वहीं विशाल पटेल देपालपुर से विधायक रह चुके हैं, जहां उन्हें मनोज पटेल ने चुनाव हराया था। चुनाव हारने के बाद ही दोनों नेता लगातार सियासत से दूर नजर आ रहे थे। वहीं इंदौर की सियासत में संजय शुक्ला और विशाल पटेल की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। यही कारण है कि, अब इस जोड़ी ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर में कितने वोट से होगी BJP की जीत, कैलाश विजयवर्गीय ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications