Loksabha Election: इंदौर में कितने वोट से होगी BJP की जीत, कैलाश विजयवर्गीय ने खोला राज

Loksabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां संगठन की ओर से अलग-अलग बैठकों और अभियानों का सिलसिला जारी है। इस बीच सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा में कार्यालय का उद्घाटन किया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यालय का उद्घाटन विधानसभा की जनता की समस्याओं का हल करने के उद्देश्य से किया है, जहां कार्यालय पर रोजाना जन समस्याओं को सुना जाएगा। साथ-साथ जन समस्याओं का निराकरण भी होगा। कार्यालय उद्घाटन समारोह में विजयवर्गीय ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए, इंदौर लोकसभा से BJP प्रत्याशी के 8 लाख से ज्यादा वोटो से जीतने का दावा ठोका।

Indore

विधानसभा एक के किला मैदान क्षेत्र में बनाए गए इस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी नेता आकाश विजयवर्गीय, एमआईसी मेंबर निरंजन सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यालय को अधिक से अधिक समय तक खुला रखने की बात कही।

अपने बयानों के लिए सियासत में अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने एक बार फिर कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर लोकसभा से BJP प्रत्याशी के 8 लाख से ज्यादा वोटो से जीतने का दावा ठोका। वहीं जब विजयवर्गीय से पूछा गया कि, इंदौर लोकसभा से प्रत्याशी कौन होगा, तो इसका जवाब देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन जीत 8 लाख से ज्यादा वोटो की होगी।

देखा जाए तो इंदौर लोकसभा को जीतने के लिए बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है, जहां अलग-अलग अभियानों और बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर से BJP प्रत्याशी के 8 लाख से ज्यादा वोटो से जीतने का दावा ठोक दिया है। बहरहाल, ये आने वाला वक्त बताएगा कि, बीजेपी इंदौर लोकसभा से जीत का कितना बड़ा रिकॉर्ड कायम कर पाती है।

ये भी पढ़े- International Women's Day पर 'साड़ी वॉकथॉन', इंदौर में महिलाओं ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+